ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:अब भारतीय मूल की निकी हेली लड़ेंगी US प्रेसिंडेट केन्डिडेट इलेक्शन

Breaking News

भारतीय मूल की निम्रता निकी रांधवा अब यूएस के प्रेसिडेंट इलेक्शन की केडेट होंगी। 51 साल की निकी ने एक वीडियो मैसेज के जरिए ऐलान किया कि वो अब प्रेसीडेंट का इलेक्शन लड़ना चाहती है। निकी ने कहा रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर हैं। निकी इससे पहले साउथ करोलिना स्टेट की गर्वनर रह चुकी हैं।

हालांकि इन चुनावों में खड़े होने के पहले निकी को दो फेज का चुनाव जीतना होगा उसकी के बाद वो प्रेसेंट की केंडिडेट होंगी। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप भी इस बात का ऐलान कर चुके है कि 2024 में वो प्रेसिंडेट का चुनाव लडेंगे। माना जा रहा है कि निकी का सीधा मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप से होगा।

अडाणी इंटरप्राइजेस को करोड़ो का प्रॉफिट ग्रुप के शेयर में भी उछाल

ताजा विवादों के बाद अडाणी ग्रुप ने अडाणी इंटरप्राइजेस की पिछले साल दिंसंबर 22 की तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। पिछली तिमाही में अडाणी इंटरप्रिजेस को 820 करोड़ का प्राफिट हुआ है।कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशथ बढ़ गया है। इससे पहले अड़ाणी इंटरप्राइजेस को 2022 की पहली तिमाही में 12 करोड़ का घाटा हुआ था। अडाणी ग्रुप के प्राफिट के ऐलान के साथ ही अडाणी के शेयर में उछाल आया।

फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। इस बारे में टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर ने खुद खुलासा किया। चेतन शर्मा ने ये खुलासा किया ये खुलासा चेतन शर्मा ने Zee News के खुफिया कैमरे पर किया। शर्मा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के पास उनके निजी डॉक्टर है जिनके जरिए वो फिटनेस के लिए इंजक्शन लेते हैं। चेतन शर्मा ने ये भी खुलासा किया कि इन इंजक्शन के जरिए वो खुद को 100 प्रतिशत फिट रखते हैं।

BBC के ऑफिस पर आयकर का छापा

BBC के दिल्ली और मुंबई के ऑफिस पर आयकर का छापा पड़ा है। दिल्ली के KG मार्ग के एचटी टावर की पांचवी ऱऔ छटी मंजिल पर छापामार कारवाई की गई। कारावई के पहले कर्माचरियों के फोन जब्त कर लिए और उनको घऱ जाने को कहा। इसके बाद देर तक कारवाई चलती रही। हांलाकि आयकर की टीम का कहना है कि ये कारवाई सर्वे की कारवाई है।

Exit mobile version