ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: देश मना रहा विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस, इसरो घटायेगा चंद्रयान—3 की ऑर्बिट,हिमाचल में बादल फटने से 7 की मौत

breaking news today

आज मनाया जा रहा विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज 14 अगस्त को देश भर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना जा रहा है। इस दौरान विस्थापित परिवारों को बुलाया जाएगा और त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्य तौर पर श्रद्धांजलि के ही कार्यक्रम होंगे। इस आयोजन में दन परिवारों को आमंत्रित किया गया है जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली है। बता दें दो साल पहले 14 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की थी। पीएम मोदी का कहना है देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

चांद के और करीब पहुंचेगा आज चंद्रयान-3,इसरो घटाएगा ऑर्बिट

अपने मिशन पर निकला चंद्रयान 3 आज चंद्रमा के और करीब पहुंचेगा। इसरो आज 14 अगस्त को तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाने जा रहा है। फिलहाल चंद्रयान चंद्रमा की 174 किमी x 1437 किमी की ऑर्बिट में घूम रहा है। चंद्रयान-3 ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है। जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 174 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 1437 किमी है। इससे पहले 9 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट घटाई गई थी। बता दें 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे पहली बार चंद्रयान की ऑर्बिट घटा कर कम की थी।

हिमाचल प्रदेश के सोलन बारिश का कहर,बादल फटने से 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां एक बार फिर बादल फटने से तबाही मच गई। इस बार राज्य के सोलन स्थित ममलीक के धायावला गांव में बादल फट गया। जिससे वहां अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आधा दर्जन लोगों को रेस्क्यू किया गया। बादल फटने की यह घटना देर रात की है। बादल फटने के बाद पूरा गांव मलबे में दब गया। हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।

भारत और चीन के बीच चुशुल में 19वें दौर की कोर कमांडर बातचीत

भारत और चीन के बीच गतिरोध के बीच 14 अगस्त को एक बार फिर कमांडर स्तर की बातचीत होने जा रही है। 19वें दौर की इस बातचीत में दोनों देशों के सैन्य अधिकारी लद्दाख से लगी पूर्वी सीमा पर चले रहे तनाव को कम करने की दिशा में बात करेंगे। इससे पहले 18 बार बातचीत हो चुकी है। इस बार सैन्य अधइकारी चुशुल मोल्दो क्षेत्र में मुलाकात होने जा रही है।

नूंह में फिर निकलेगी ब्रजमंडल यात्रा

हरियाणा के पलवल में हिंदू महापंचायत में फैसला लिया गया है कि नूंह में फिर ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाए। इसके लिए 28 अगस्त का दिन चुना गया है। हालांकि अभी भी तारीख आगे-पीछे होने की संभावना है। बता दें नूंह में पिछली बार 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा निकाली गई थी। तब हिंसा भड़की थी। इसके बाद शहर में हिंसा और आगजनी हुई। इस हिंसा और आगजनी में 6 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस बीच हिंदू महापंचायत ने नूंह दंगों में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 करोड़ की मुआवजा राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Exit mobile version