ब्रेकिंग न्यूज अपटेड:असम दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी,केजरीवाल को गोवा पुलिस का नोटिस,ममता के गढ़ में गरजेंगे शाह

breaking news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहू के मौके पर असम के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम 14,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गुवाहाटी में वे AIIMS और अन्य शहरों में 3 और मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। साथ ही गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी सुरसजाई स्टेडियम में बिहू के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस प्रोग्राम के जरिए असम के लोक नृत्य बिहू को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास होगा। पीएम ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहू पर लोगों के बीच होना मेरे लिए खुशी की बात है।

गोवा पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अरविंद केजरीवाल को भेजा समन

गोवा में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के एक मामले में पेरनेम पुलिस ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। जिसमें उन्हें आगामी 27 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। बता दें CM केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध रूप से चुनावी पोस्टर लगाने का एक मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल इस समन पर अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

तेलंगाना के सीएम करेंगे डॉ. बीआर अंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव शुक्रवार को हैदराबाद में भारत के संव‍िधान न‍िर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। भारत में अंबेडकर की ये सबसे ऊंची मूर्ति होगी। सीएम राव ने हाल ही में अंबेडकर प्रतिमा के उद्घाटन, नए सचिवालय भवन परिसर के उद्घाटन और अन्य मुद्दों के संबंध में मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बता दें आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है इस मौके पर उनकी प्रत‍िमा को हुसैनसागर के तट पर स्‍थाप‍ित क‍िया गया है। इस प्रत‍िमा के भव्य स्तर पर लोकार्पण क‍िया जाएगा। देश आज डॉ. बी आर अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनाई जा रही है।

ममता के गढ़ में अमित शाह,बीरभू​म में आज करेंगे जनसभा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के भीतर चार राज्यों का दौरा करने वाले हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा जाएंगे। शुरुआत पश्चिम बंगाल से हो रही है। अमित शाह 14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। वह उसी दिन बीरभूम में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रयागराज के धूमनगंज में मच्छरों से परेशान गैंगस्टर अतीक

अतीक और अशरफ अहमद प्रयागराज के धूमनगंज थाने में पूरी रात रहे। पुलिस ने दोनों की पांच दिनों की कस्टडी रिमांड ली है। आज शुक्रवार को रिमांड का है दूसरा दिन है। दोनों को आम कैदी की तरह लॉकअप में रखा गया। लॉकअप में अतीक अशरफ को कंबल दिया गया। दोनों ही मच्छरों से परेशान नजर आए। अतीक ने पुलिस से मच्छरों को भगाने के लिए मार्टीन भी मांगी। बता दें प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या के मामले में माफिया डॉन अतीक अहमद के इनामी बेटे असद को एसटीएफ ने गुरुवार के दिन एक एनकाउंटर में मार गिराया है। असद का शूटर गुलाम भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। खबर है कि अतीक अहमद बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाएगा।

Exit mobile version