Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संत रविदास स्मारक का भूमिपूजन,राहुल गांधी का वायनाड दौरा,राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने वाले जज का तबादला

DigitalDesk by DigitalDesk
August 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे सागर में संत रविदास स्मारक का भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शनिवार को मध्य प्रदेश के सागर के दौरे पर आ रहे हैं। वे सागर में संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मंदिर और स्मारक में संग्रहालय, पुस्तकालय, संगत सभाखंड सहित अनेक संरचनाएं होंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार 12 अगस्त से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वायनाड राहुल का संसदीय क्षेत्र है। लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद उनका ये पहला वायनाड दौरा है। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे को लेकर केरल कांग्रेस समिति में उत्साह है।

Related posts

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

20वें एशियन गेम्स के लिए चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का गठन

September 5, 2026
IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

IND vs PAK Women Asia Cup 2026: आज फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच

September 5, 2026

राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने वाले जज का तबादला

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस की सुनवाई करने वाले गुजरात उच्च न्यायालय के जज जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक का तबादला कर दिया है। जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक को पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है। बता दें प्रच्छक ने पिछले माह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान सेशन कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। वहीं प्रच्छक के अलावा गुजरात उच्च न्यायालय के ही 3 अन्य जज- जस्टिस कुमारी गीता गोपी,जस्टिस समीर जे दवे और जस्टिस अल्पेश वाईं कोगजे का भी तबादला किया गया है।

WFI के चुनाव पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की रोक

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने आज होने वाले WFI यानी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव पर रोक लगा दी है। ये रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी। कुश्ती संघ के लिए आज शनिवार 12 अगस्त को चुनाव होना था। बता दें अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 3 महासचिव के साथ दो कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार अध्यक्ष पद पर एक महिला उम्मीदवार ने भी आवेदन किया है।

भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट सीरीज,चौथा टी20 मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका चौथा मुकाबला आज 12 अगस्त शनिवार को खेला जाएगा। मैच अमेरिका के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे होगी। बता दें वेस्टइंडीज पहले दो मैच जीत चुका है। जिसने 2-1 की बढ़त ले ली है।

Tags: BhoomipujanModi surnamePM Narendra ModiPunjab-Haryana High CourtRahul GandhiSant Ravidas MemorialSupreme Court CollegiumWayanadWFI Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version