Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग अपडेट न्यूज:बिहार, प.बंगाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके,राजस्थान को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात,पटना कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी आज

DigitalDesk by DigitalDesk
April 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार के अररिया जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक बिहार के अररिया में भूकंप के झटके सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार के अररिया में बुधवार सुबह करीब 5.35 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी। NCS ने कहा कि भूकंप बुधवार को सुबह 5:35 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

राजस्थान को मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान के खाते में आने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन अजमेर से चलकर दिल्ली कैंट तक जाएगी। जिसे बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। माना जा रहा है कि इस रूट पर चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन रफ्तार के मामले में शताब्दी को भी पीछे छोड़ देगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 ही दिन चलेगी। बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा। उस दिन इसका जयपुर में मेंटेनेंस का काम होगा। पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद इसका संचालन 13 अप्रैल से शुरू होगा। मोदी वंदे भारत ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिं के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पटना कोर्ट में राहुल गांधी की पेशी आज, मोदी सरनेम से जुड़ा मामला,राहुल को एमपीएमएलए कोर्ट में होना है पेश

बिहार की एक अदालत में भी आज राहुल गांधी की पेशी की तारीख है। ये मामला भी सूरत कोर्ट में दायर मामले जैसा ही है। जिसमें राहुल गांधी को सजा सुनाई गई थी। मोदी सरनेम से जुड़े मामले में ही राहुल गांधी को बुधवार को पटना की एमपीएमएलए कोर्ट में पेश होना है। बिहार की राजधानी पटना में सांसद, विधायक कोर्ट के स्पेशल जज ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी की याचिका पर गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। राहुल गांधी अभी इस मामले में जमानत पर हैं।

गैंगस्टर अतीक को लेकर यूपी पहुंची पुलिस की टीम,प्रयागराज कोर्ट में फिर होगी पेशी

उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद की बुधवार सुबह एंट्री हो गई है। अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस साबरमती जेल से निकल गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे प्रयागराज लाया जा रहा है।वहीं अतीक अहमद के प्रयागराज के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। माफिया के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है। बता दें अतीक अहमद का काफिला तीन राज्यों के बाद यूपी आ गया है। माफिया का काफिला यूपी में सुबह करीब 7.30 बजे झांसी पहुंचा। बता दें उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की अदालत में पेश किया जाएगा।

Post Views: 151
Tags: ArariaBiharearthquake shockGangster AtiqModi surnameMPMLA courtPatna courtPrayagraj CourtPrime Minister Narendra Modi will show the green flagRahul Gandhi's appearanceRajasthanVande Bharat Express trainWest Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version