Friday, March 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश से तबाही, गंगोत्री में फंसे 3000 यात्री,आर्टिकल 370 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रिम कोर्ट में सुनवाई, एमपी विधानसभा का अंतिम सत्र आज से

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बारिश-बाढ़ से पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में तबाही
गंगोत्री मार्ग पर फंसे 3000 यात्री,NDRF-सेना का रेस्क्यू जारी

देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन हुए हैं। बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। जिसने देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि अब यहां फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF ही नहीं सेना को भी मोर्चा संभालना पड़ा है। उत्तराखंड में गंगोत्री यात्रा पर ब्रेक लग गया है। जिससे करीब तीन हजार यात्री फंस गए। गंगोत्री मार्ग पर करीब 3 हजार यात्रा फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: नतीजों से पहले रुझान,ममता की TMC को बढ़त

पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। मंगलवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई थी। जिसके प्रारंभिक रुझान टीएमसी को आगे बता रहे हैं। बता दें पचायत चुनाव के लिए यहां 8 जुलाई को वोटिंग हुई थी। लेकिन हिंसा के चलते चुनाव आयोग ने 697 बूथों पर 10 जुलाई को फिर से वोटिंग कराई थी। बंगाल के इन पंचायत चुनाव में हुई हिंसा में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। बीती रात भी कूचबिहार के दिनहाटा में मतदान केन्द्र के बाहर टीएमसी और बीजेपी समर्थक भिड़ं गए। हिंसा के बीच हुए चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की पूरी रिपोर्ट सौंप दी है।

Related posts

Share Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे

Stock Market Today: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी

March 20, 2026
Gold-Silver Price: सोना चमका, चांदी फिसली भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की तेजी से बदले कीमती धातुओं के रुख

Gold Price Today: 20 मार्च को सोना-चांदी टूटे, निवेशकों को झटका

March 20, 2026

आर्टिकल 370 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रिम कोर्ट में सुनवाई आज

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। ऐसी करीब 20 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली 5 जजों की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इस बेंच में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बीआर गवई भी होंगे।

सुकेश चन्द्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस पटियाला हाउस कोर्ट सुनवाई आज

कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होना है। इसमें सुकेश की पत्नी और मामले में आरोपी लीना मारिया पॉल के वकील ने पिछले बुधवार को चार्ज फ्रेम करने को लेकर बहस पूरी की थी। पटियाला हाउस कोर्ट में तब सुनवाई पूरी होने के बाद अगली सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकरर की गई। अब आज सुनवाई में कुछ आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने पर बहस होगी।

एमपी विधानसभा का अंतिम सत्र

एमपी विधानसभा का मानसून सत्र आज मंगलवार से शुरू हो रहा है। 15वीं विधानसभा का यह आखरी सत्र है। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आदिवासियों और दलितों के साथ हुई हिंसा मारपीट और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर नजर आएगा। मानसून सत्र में भी विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बना कर सरकार को कठघेरे में खड़ा करेगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रृद्धांजलि दी जाएगी।

मौत का एक्सप्रेस वे,दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर हादसा,6 लोगों की मौत

खबर यूपी के गाजियाबाद से है। जहां दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरती बस ने टीयूवी 300 कार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 साल का एक बच्चे की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Views: 114
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

IPL 2026 से पहले बड़ा झटका एक साथ 4 ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बाहर!

मनोरंजन
Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version