Breaking News Updates Delhi Punjab 11 Dec 2022 Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम,आज लेंगे शपथ, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और खड़गे होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल 

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

Himachal Pradesh CM:हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे शपथ ,राज्य के 15 मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ, उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री भी दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान में होगा। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। बता दें सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन और 5 बार के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि सुक्खू को ज्यादातर विधायकों का समर्थन था। इससे पहले शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें विधायकों ने पार्टी हाईकमान को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया था।

भूपेंद्र पटेल सोमवार को लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ

भूपेंद्र पटेल सोमवार को लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel:गुजरात में बीजेपी ने एक बार फिर अपनी सरकार बनाई है। भूपेंद्र पटेल ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी पर्यवेक्षकों और वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, अर्जुन मुंडा और बीएस येदियुरप्पा की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई पार्टी विधायकों की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी विधायक और वरिष्ठ नेता कानु देसाई ने रखा था।जिसका समर्थन विधायक मनीषा बेन वकील,रमन पाटकर शंकर चौधरी और पूर्णेश मोदी ने प्रस्ताव का समर्थन किया। बता दें मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान ही उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था। बीजेपी भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण को मेगा शो बनाने की तैयारी में जुटी है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, सहित कई बडे़ नेता शामिल होंगे। बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। पार्टी ने 156 सीटें जीती हैं। 1962 में गुजरात में पहले विधानसभा चुनाव हुए थे, उससे बाद ये अब तक की किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले कांग्रेस ने 1985 में 149 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।

आशीष मिश्रा पर हमले का आरोप

Lakhimpur Kheri Violence:लखीमपुर खीरी हिंसा मामला, मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के ईशारे पर हमले का आरोप

Lakhimpur Kheri Violence:उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर शनिवार रात तलवार से हमला किया गया। जिसमें सर्वजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सिर पर गंभीर चोंट लगी है। वहीं प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल बाल बच गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के इशारे पर भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि प्रभजोत सिंह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया में मुंडन कार्यक्रम में गया था। जहां घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उन पर पीछे से तलवार से हमला कर दिया। हमले में सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर में कई टांके आए हैं।

Exit mobile version