ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: भारतीय सेना को मिले नए शूरवीर,MP में चुनावी रणनीति बनाएंगे डीके,नांदेड़ की जनसभा में शाह

breaking news

भारतीय सेना को मिले नए शूरवीर, देहरादून IMA में 331 अधिकारियों की पासिंग आउट परेड

भारतीय सेना के बेड़े में आज 331 सेना अधिकारी जुड़ गए हैं। 10 जून शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए से 373 जेंटलमैन कैडेट्स यानी जीसी पासिंग आउट परेड के बाद सैन्य अफसर बने।। इसमें 331 जीसी भारतीय हैं। इसके साथ ही आईएमए देहरादून एक बार फिर खतरनाक और हर विपदा से लड़ने वाले जवानों की खेप देश को समर्पित की है। 10 जून शनिवार को सेना प्रमुख की अगुवाई में इन जवानों ने देश की रक्षा की शपथ लीर। आईएमए में चल रही पासिंग आउट परेड में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शामिल थे। इस दौरान भूटान के 19, तजाकिस्तान के 17, श्रीलंका के 2 और मालदीव, सुडान, सेशेल्स के साथ वियतमान का 1-1क कैडेट भी पासआउट हुए। बता दें शनिवार को सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 64 हजार 862 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया। इनमें मित्र देशों को 2885 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

नांदेड़ में शाह की जनसभा आज

महाराष्ट्र के नांदेड़ में गृहमंत्री अमित शाह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली से नांदेड़ में भाजपा के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। जनसंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। बता दें नांदेड़ सिखों के लिए पवित्र स्थल है। यहीं गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन का आखिरी समय गुजारा था। अमित शाह यहां गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे।

ISIS के 3 संदिग्धों को आज किया जाएगा भोपाल की स्पेशल NIA कोर्ट में पेश

जबलपुर से गिरफ्तार किए गए ISIS के तीन संदिग्धों को आज 10 जून शनिवार को भोपाल की स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें पिछली सुनवाई में इनकी रिमांड 10 जून तक के लिए बढ़ा दी गई थी। तीनों आरोपियों पर ISIS का प्रचार करने के साथ युवाओं को बरगलाने और गोला-बारूद रखने के आरोप हैं। पहली पेशी में कोर्ट ने सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को 7 दिन की रिमांड 3 जून तक के लिए ATS को सौंपा था। 3 जून को पेश करने के बाद 10 जून तक रिमांड मिली थी। तीनों को 26-27 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और मप्र ATS ने जॉइंट ऑपरेशन में पकड़ा था।

मप्र में सवा करोड़ महिलाओं को आज मिलेगी लाडली बहना योजना की राशि

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी और चुनावी से पहले शुरु की जाने वाली लाडली बहना योजना के तहत पहली किस्त की राशि आज महिलाओं के खाते मे डाली जाएगी। प्रदेश की करीब सवा करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ दिए जाने का दावा किया जा रहा है। इस सवा करोड़ महिलाओं हर माह 1-1 हजार रुपये मिलेंगे। 10 जून शानिवार को मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। संस्कारधानी जबलपुर के कार्यक्रम में सीएम शिवराज शामिल होंगे। आयोजन में मंत्री, विधायक और सांसदों को आमंत्रित किया गया है। सीएम महिलाओं से संवाद भी करेंगे। सिंगल क्लिक के जरिए राशि जारी होगी।

MP में चुनावी रणनीति बनाएंगे डीके

मध्यप्रदेश में कांग्रेस मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गई है। अब दूसरे राज्यों के रणनीतिकार नेताओं के दौर मप्र में बढ़ गए हैं। इसी क्रम में 10 जून शनिवार को कर्नाटक पीसीसी चीफ और
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। डीके शिवकुमार 2 दिन के मध्यप्रदेश दौरे पर आएंगे। शनिवार और रविवार को ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले शनिवार को दतिया में मां बगलामुखी के दर्शन करेंगे तो रविवार को महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे।

उत्तर भारत में बढ़ता तापमान,दिल्ली में 41, उप्र में 43 के पार पहुंचेगा पारा

देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। यूपी से लेकर दिल्ली तक धूप और बढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर दिया है। यूपी के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। जून की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी ने परेशान किया हुआ है। अब उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के लोग भी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन तक हीटवेव की आशंका जताई है।

Exit mobile version