नए साल के जश्न में डूबे लोग
नए साल 2023 का आगाज हो चुका है।
पूरे देश में नए साल का जश्न जोर शोर से मनाया गया। नए साल के स्वागत के लिए लोग होटलों और रेस्तरां में जुटे ।
लोगों ने जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की।
कई लोग नए साल के स्वागत के लिए मंदिरों में जा रहे हैं। मुंबई के सिद्दी विनायक, काशी विश्वानाथ और महाकालेश्वर में भगवान के आर्शीवाद के लिए श्रृद्दालुओं के भीड़ लग रही है।
दिल्ली में फिर भूकंप
दिल्ली एन सी आर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 नापी गई। नेशल सेंटर फॉर सिस्मोलॉज़ी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हरियाणा रहा। इसकी गहराई भूकंक के केंद्र में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी।
भूकंप की तीव्रता कम थी और लोग नए साल के जश्न में डूबे थे इसलिए भूकंप के झटके कम ही लोगों ने महसूस किए।
प्रधानमंत्री की मां हीराबा के लिए श्रृद्दांजलि सभा आज
प्रधानमंत्री की मां हीरा बा के लिए आज श्रृद्दांजलि सभा है। ये श्रृद्दांजलि सभा वड़नगर में होगी। वड़नगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्म स्थल है। शुक्रवार के हीरा बा ने अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। हीरा बा का अंति संस्कार शुक्रवार को ही कर दिया गया । हीरा बा अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थी।
पंत के एक्सीडेंट की वजह सड़क के गड्डे
क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालात में अब लगातार सुधार हो रहा है। वही पंत के एक्सीडेंट को लेकर नया खुलासा हुआ है। DDCA के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। श्याम के मुताबिक जब वो पंत से मिलने अस्पताल गए तो पंत ने ही एक्सीडेंट की वजह बताई। पंत ने श्याम शर्मा को बताया कि गड्डा सामने आ गया था और गड्डे से बचने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। यही हादसे की वजह रही।





