Sunday, June 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : पीएम नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर स्‍वच्‍छता अभियान का आगाज,आज से टीसीएस के नए नियम लागू,7 अक्टूबर तक बदले जाएंगे 2 हजार के नोट,डेडलाइन बढ़ी

बापू को स्वच्छांजलि

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बापू को स्वच्छांजलि, पीएम नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर आज स्‍वच्‍छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर 1 अक्टूबर रविवार को देशभर में व्‍यापक स्‍तर पर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जाएगा। पीएम ने लोगों से अपील की है कि वे महात्‍मा गांधी को उनकी जयंती की पूर्व संध्‍या पर श्रद्धांजलि देने के लिए एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे के लिए स्वच्छता अभियान में हिस्‍सा बनें। बता दें पिछली बार मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से एक अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के लिए समय निकालने का आग्रह किया था।

आज से टीसीएस के नए नियम लागू

आज 1 अक्टूबर से टीसीएस TCS का नया नियम लागू कर दिया गया है। RBI की लिबराइज्ड रेमिटेंस स्कीम LRS के तहत विदेश में मेडिकल और एजुकेशन के अलावा दूसरे उद्देश्यों के लिए 7 लाख रुपये से अधिक खर्च पर 20 प्रतिशत का टीसीएस देना पड़ेगा। हालांकि एक फाइनेंशियल ईयर में आप 7 लाख रुपये या इससे कम का ट्रांजैक्शन करते हैं, तो ये नियम आप पर लागू नहीं होगा। बता दें नए नियम विदेश यात्रा पर होने वाले खर्च यानी लेन-देन पर असर डालने वाले साबित होंगे। क्योंकि फॉरेन स्टॉक, म्यूचुअल फंड के साथ ही विदेश में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वालों पर इसका असर पड़ेगा।

Related posts

Yoga Day 2026

योग दिवस 2026: चटाई से आगे बढ़कर जीवनशैली बनता योग

June 21, 2026
Ram Mandir Dispute

राम मंदिर विवाद: क्या यह सिर्फ एक चोरी का मामला है या मंदिर प्रबंधन पर उठे बड़े सवाल?

June 21, 2026

7 अक्टूबर तक बदले जाएंगे 2 हजार के नोट,डेडलाइन बढ़ी

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 2,000 रुपये के गुलाबी नोट बदलवाने और जमा कराने की डेडलाइन 7 अक्टूबर कर दी गई है। केंद्रीय बैंक ने 30 सितंबर शनिवार एक सर्कुलर जारी करते हुए इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 7 अक्टूबर तय कर दी है। इससे पहले 30 सितंबर 2023 तक ही अंतिम तिथि थी। बता दें 19 मई को चलन से बाहर किए गए 2000 के इन गुलाबी नोटों की 31 मार्च तक मार्केट में मौजूदगी कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। हालांकि 29 सितंबर तक 96 फीसदी 2,000 रुपये के नोट बैंकों और आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए वापस आ चुके थे।

पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार को ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर ग्वालियर आ रहे हैं। पीएम मोदी मेला ग्राउंड में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए बीजेपी कार्यकर्ता प्रत्येक घर-घर पहुंचकर लोगों को पीले चावल देकर जनसभा में आने का निमंत्रण दें। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी का प्रदेश में दौरा होता है तो जनता और कार्यकर्ताओं के बीच एक नई ऊर्जा का संचार होता है।

बस्तर में पीएम के दौरे का विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर रहेंगे। लेकिन इस दौरे से पहले विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सर्व आदिवासी समाज ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दिन रैली निकालने का एलान किया। सर्व आदिवासी समाज की ओर से कहा गया है कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीन अक्टूबर को बस्तर बंद किया जाएगा। इससे पहले सर्व आदिवासी समाज दो अक्टूबर को शहर में धरना देगा और एक विशाल रैली निकालेगा। इसके अगले दिन तीन अक्टूबर को बस्तर बंद का आह्वान किया जाएगा।

सीएम शिवराज करेंगे आज रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जमा

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में रसोई गैस की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में जमा करेंगे। इसके अलावा, महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन के साथ इन समूहों को 1400 स्कूटी का वितरण भी करेंगे। स्व-सहायता समूहों के हितग्राहियों को राशि का वितरण भी करेंगे। वहीं प्रदेश के कई जिलों के हितग्राही भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे।

देश से मानसून की विदाई का एलान

देश में मॉनसूनी बारिश का दौर समाप्‍त हो गया है। जून से सितम्‍बर तक देश में करीब 94.4 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।। भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दक्षिण-पश्‍चिम मॉनसून के मौसम में देश के वर्षा सिंचित कृषि क्षेत्रों में लम्‍बी अवधि के औसत में 101 प्रतिशत बारिश हुई। हालांकि कुल क्षेत्रफल का 73 प्रतिशत हिस्‍सा और 7 सब-डिवीजनों में मॉनसून के दौरान सामान्‍य से कम बारिश दर्ज की गई।

Post Views: 180
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version