ब्रेकिंग न्यूज ,अपडेट :पी एम मोदी की मां हीराबा का निधन,क्रिकेटर  ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर

 

भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषण पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उन्हें दिल्ली रेफर किया है ।क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने घर रूड़की जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर जलकर राख हो गई.

 

पी एम मोदी की मॉं हीराबा का निधन

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है। हीराबेन ने सुबह 3.30 मनिट पर अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर पी एम मोद ने खुद ट्वीट करके दी। 100 साल की हीराबाई को दो दिन पहले सांस की तकलीफ के चलते अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया था। हीराबेन की अंतिम यात्रा सुबह शुरू होगी।

हीराबेन के निधन पर देश और दुनिया से शोक संवेदना आ रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ,नितिन गड़करी सभी अपनी शोक संवेदना जता रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने याद की मां की सीख

प्रधानमंत्री मोदी ने मां हीराबेन के निधन के बाद उनकी सीख को याद किया। पी एम ने एक इमोशनल ब्लाग लिखा जिसमें लिखा कि मुझे मेरी मां का प्यार मिला अफसोस जो उनको नहीं मिल सका। पी एम ने मां को याद करते हुए लिखा कि जब आखिरी बार में उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि –काम करो बुद्दि से जीवन जियो शुद्दि से ।

फुटबॉलर पेले का निधन

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरूवार देर रात निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नेसिंमेडों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पेले को पेट का कैंसर था। 2021 में उनकी सर्जरी भी हुई थी और कीमोथेरेपी के जरिए इलाज चल रहा था।

उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बेटी ने सोशळ मीडिया पर पिता को याद करते हुए लिखा कि हमे जो भी हैं आपकी बदौलत हैं।

 

कोरोना की जांच सख्ती से नहीं

केंद्रीय नागरिक उडड्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पूरे देश में हर दिन 90000 हजार यात्री विदेशों से  रहे है। देस के 28 विमान तल पर इन यात्रियों के कोराना की जांच ठीक से नहीं हो रही है। रोज केवल दो प्रतिशत यात्रियो की जांच हो पाती है।

चीन में BF 7 वैरिएंट के चलते पूरे देश में चीन अमेरिका से ने वाले यात्रियों के लिए कोराना जांच अनिवार्य कर दी है।

Exit mobile version