Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम करेंगे भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन,चित्रकूट दौरे पर पीएम मोदी, क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी पाकिस्तानी टीम

DigitalDesk by DigitalDesk
October 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम करेंगे भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर को दिल्ली में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन करने वाले हैं। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ भी प्रदान करने वाले हैं। इन 5जी यूज केस लैब्स को ‘100 5जी लैब्स पहल’ के तहत ही विकसित किया जा रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी का चित्रकूट दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार 27 अक्टूबर को चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। पीएम दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट आएंगे और वे ढाई घंटे यहां गुजारेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रघुवीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। वहीं बाद में जानकी कुंड नेत्र अस्पताल के जनरल वार्ड की नई विंग का उद्घाटन करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ममता की टीएम सरकार को झटका, मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को किया ईडी ने गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। ED ने राशन वितरण घोटाला मामले में टीएमसी नेता और ममता के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने करीब 18 घंटे की पूछताछ के बाद आज 27 अक्टूबर को शुक्रवार तड़के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है। मल्लिक की यह गिरफ्तारी जांच एजेंसी की ओर से कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक में उनके निवास पर तलाशी लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को हुई है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद मंत्री मलिक का कहना है वे
एक गंभीर साजिश का शिकार हुए हैं।।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा पाकिस्तान

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। विश्व कप का यह 26वां मुकाबला चेन्नई में होना है। जिसमें पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई में होने वाला यह पाकिस्तान के लिए अहम है। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसे अब हर मैच जीतना होगा क्योंकि टीम अब तक 5 में से 2 ही मैच जीतने में कामयाब हो सकी है। वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका आज जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी।

तेलंगाना के दौरे पर शाह, एसवीपीएनपीए में लेंगे परेड की सलामी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शुक्रवार 27 अक्टूबर को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। शाह यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित परेड में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे भारतीय पुलिस सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 75वें बैच की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। बता दें इस दीक्षांत परेड में करीब 155 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी और करीब 20 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। दीक्षांत परेड में 34 महिला अधिकारी भी शामिल होंगी। जिनमें 32 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हैं तो दो विदेशी प्रशिक्षु अधिकारी भी शामिल हैं।

Post Views: 219
Tags: Bhopal NewsBig newsBreaking news updateCricket World CupIndian Mobile Congress 2023 inaugurationPM Narendra Modipm newsSouth Africa Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version