ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: तुनिशा आत्महत्या मामला – शीजान-तुनिषा के वाट्सएप चैट की होगी जांच

 

 

तुनिशा सुसाइड केस में पुलिस अब तक 14 लोगो के पूछताछ कर चुकी है। अब पुलिस शीजान और तुनिषा के वाट्सएस चैट को लेकर जांच करेगी। तुनिशा के पोस्मार्टम के बाद आज परिवार के लोगों को उसका शव सौंपा जाएगा। तुनिशा का आज अंतिम संस्कार किया जा सकता है। तुनिशा ने टी व्ही सीरियल के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद से तुनिशा आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। तुनिशा की मां ने एक्टर शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

 

नेपाल में प्रचंड

नेपाल में प्रचंड की होगी नई सरकार

पड़ोसी देश नेपाल में “प्रचंड” की नई सरकार होगी। पुष्प कमल दल मतलब की “प्रचंड” सोमावार शाम चार बजे शपथ लेंगे।

नेपाल की नई सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ समझौते के तहत बनी है। समझौते के तहत पहले ढाई साल प्रचंड प्रधानमंत्री होंगे उसके ढाई साल बाद ओली की पार्टी CPN-UML का प्रधानमंत्री होगा। प्रधानमंत्री का ये चेहार ओली का हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रंचड को ट्वीट कर बधाई दी है। प्रचंड इससे पहले भी दो बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है।

शीत लहर

पूरे देश में शीतलहर

 

पूरे देश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के 11 राज्यों में ठंड से हाल बेहाल है। उत्तर भारत के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली ,बिहार, जमम् कश्मीर, उत्तराखंड और शिमला में शीतलहर जारी है। पूरे दिन घना कोहरा छाया है. और विजीबिलिटी बहुत कम रह गई है। बिहार के भागलपुर में तापमान 6 डिग्री हो गया है तो वही पंजाब में भी तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कई जगहों पर यलो अर्लट जारी कर दिया है।

 

तमिलनाडु वैन पलटी

तमिलनाडु मे सड़क हादसा . यात्रियों से भरी वैन पलटी

तमिलनाडु के मुदैर में यात्रियों से भरी मिली वैन हादसे का शिकार हो गई।वैन मुदैर से कुंभकोणम जा रही थी। पुलिस के मुताबिक मिनी वैन में 24 लोग सवार थे। हादसा देर रात हुआ जानकारी अपडेट होने तक घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज जारी है। फिहाल तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Exit mobile version