Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:पीएम मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद, बढ़ाएंगे बच्चों का हौसला, 11 बच्चों को मिलेगा बाल शक्ति पुरस्कार

DigitalDesk by DigitalDesk
January 24, 2023
in मुख्य समाचार
0
Breaking News

Breaking News

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PMRBP-2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी जानकारी के अनुसार ये कार्यक्रम पीएम नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में होगा। बता दें भारत सरकार नवाचार, समाज सेवा, शैक्षिक, खेल, कला एवं संस्कृति और वीरता की छह श्रेणियों में बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती है। इसके तहत प्रत्येक पुरस्कार विजेता को पदक के साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण-पत्र दिया जाता है। इस साल बाल शक्ति पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 11 बच्चों को पीएमआरबीपी-2023 के लिए चुना गया। पुरस्कार पाने वालों में 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 6 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं।

दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर आज होगी सदन की दूसरी बैठक

बैठक में फिर AAP और BJP के बीच हंगामे के आसार

MCD Mayor Election:दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद मंगलवार को सदन की दूसरी बैठक होगी। जिसे लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। MCD में मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय और भाजपा की रेखा गुप्ता मुख्य दावेदार हैं। वहीं, उपमहापौर पद के लिए ‘आप’ से आले इकबाल और भाजपा ने कमल बागरी मैदान में उतारा हैं। बता दें इससे पहले निगम में महापौर के चुनाव की तारीख 6 जनवरी को बैठक में आप और भाजपा पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। कुर्सियां, लात घूंसे चले थे और माइक उखाड़कर फेंक दिए गए थे। जिसके चलते बैठक बिना चुनाव स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने महापौर चुनाव के लिए 24 जनवरी तय की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कड़ाके की ठंड का पलटवार,फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज,पहाड़ों से लेकर मैदान तक होगी आफत की बारिश

नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई ही थी कि एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने पलटवार किया है। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आज से अगले चार दिन आफत की बारिश होने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बीच आज से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। जिससे एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी। 26 जनवरी तक राजधानी में भी बारिश के आसार हैं। बादल और बारिश की संभावनाओं के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

श्रद्धा हत्याकांडः साकेत कोर्ट में आज नई चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली।श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आज साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने वाली है। दिल्ली पुलिस ने ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर ली है। तकरीबन 3000 से ज्यादा पेज की ड्राफ्ट चार्जशीट में 100 गवाहों के अलावा फॉरेंसिक और इलेक्ट्रोनिक सबूतों को आधार बनाया गया है।बता दें छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए (DNA) रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई की हड्डियां श्रद्धा की ही थीं। ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है। हालांकि, इन दोनों रिपोर्ट्स की कोर्ट में बहुत अहमियत नहीं है।

VHP और बजरंग दल ने ऐलान किया है गुजरात में पठान फिल्म का विरोध नहीं करेंगे

अभिनेता शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट है तो दूसरी ओर इस पर काफी विवाद भी देखने को मिल रहा है। इस बीच अब गुजरात में VHP और बजरंग दल ने पठान को लेकर एक नया और बड़ा ऐलान कर दिया है। VHP और बजरंग दल ने गुजरात में पठान फिल्म का विरोध न करने का फैसला लिया है।

Post Views: 143
Tags: 2nd meeting of the HouseAam Aadmi PartyBJPcold waveMCD Mayor ElectionNational Child AwardPMRBP-2023Prime Minister Narendra Modirain and snow in the mountainsrain from the mountains to the plainsRekha GuptaSevere coldShelly Oberoithe weather is about to changeWinner
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version