ब्रेकिंग न्यूज अप़डेट: पेट्रोल डीज़ल के दाम कम करें कंपनियां-हरदीप सिंह पुरी

Breaking News

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल की कीमतें कम करने की अपील की है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर पेट्रोलियम कंपनी की घाटा पूरा हो चुका होतो वो पेट्रोंल और डीजल के दाम कम करें।पुरी ने राज्यों के वैट टैक्स को लेकर भी तंज कसा। पुरी ने कहा कि जब पेट्रोलियम पदार्थों के सरकार के नियंत्रण में थे , तब केंद्र सरकार अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मे दाम बढ़ने के बाद एक्साइज़ ड्यूटी कम करती थी। पुरी ने आगे कहा कि देश के कुछ राज्यों ने आजतक वैट नहीं घटाया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से तेल कंपनियों को प्रति बैरल घाटे मे कमी हुई है। तभी से इंतजार था कि पेट्रोंल और डीजल के दामों में अच्छी खासी कमी हो सकती है। लेकिन अभी तक कमी हीं हुई. दरअसल 26 जून 2010 से तेल कंपनियों ही कीमतों का निर्धारण करती है।

बहराहल कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावे के पहले हरदीप सिंह पुरी ने ये अपील की है।

कांग्रेस ने गठित की मध्यप्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और असम के लए राजनैतिक मामलों की समिति का गठन कर लिया है। चुनावों से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रसे अध्यक्ष कमलनाथ को जंबो टीम मिली है। इस टीम में 50 उपाध्यक्ष,105 महासचिव और 64 जिलाध्यक्ष बनाए गए है। राजनैतिक मामलों की समिति में कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों को जगह मिली है। इस बार कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पहले चार अध्यक्ष नियुक्ति थे। लेकिन अब पूरी तरह से कमान कमलनाथ के ही हाथ में होगी।

 

रामचरित मानस को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा  “बकवास”

बिहार के शिक्षामंत्री के बाद अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस पर टिप्पणी की है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को बकवास कहा है। मौर्य ने कहा कि कई सारे लोग रामचरित मानस को नही पढ़ते वो तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। मौर्य ने आगे सलाह दी कि सरकार के उससे विवादित अंश हटा देना चाहे. अगर सरकार विवादित अंश नहीं हटाती तो किताब को ही बैन कर देना चाहिए।

अमेरिका में मॉस शूटिंग

अमेरिका में देर रात मॉस शूटिंग हुई. अमेरिका के कैलीफोर्नियां में चाइनीज नए साल के जश्न के समय फायरिगं हुई। ये फायरिंग मोंटरी पार्क इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फायरिंग में दस लोगों की मौत हो गई और तकरीबन 19 घायल हो गए हैं।

फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। हांलाकि इस बीच सोशळ मीडिया के कुछ अकाउंट से पता चला है कि फायरिगं का कारण रंगभेद है।

Exit mobile version