Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:राजस्थान पर भाजपा-कांग्रेस का फोकस,पीएम आज करेंगे दो जिलों में जनसभा,मप्र में मतदान के बाद जीत के दावे,फिलीपींस में भूकंप

DigitalDesk by DigitalDesk
November 18, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अब राजस्थान पर भाजपा कांग्रेस का फोकस,पीएम आज करेंगे दो जिलों में जनसभा

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होने के बाद अब सियासी पार्टियों ने राजस्थान का रुख किया है। यहां अगले कुछ दिनों में धुंआधार प्रचार देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ​शनिवार 18 नवंबर को राजस्थान जाएंगे। पीएम मोदी वहां नागौर के साथ भरतपुर में जनसभा करने वाले हैं।

इधर राजस्थान में कांग्रेस भी आज शनिवार को मोर्चाबंदी कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अलवर के साथ भरतपुर में चुनावी बैठक करने जा रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 21 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार को राजस्थान के चुनावी दौरे पर रहेंगे। नड्डा यहां बिलाड़ा और ओसियां के साथ जैसलेमेर में जनसभा करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को करेंगे रोड शो

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का रुख भी राजस्थान की ओर रहेगा। दोपहर एक बजे ओसियां में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे जैसलमेर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ शाम को जोधपुर पहुंचेंगे। जहां संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ ही वोटर सम्मेलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। योगी का रात्री विश्राम जोधपुर में ही होगा। इसके बा सीएम योगी 20 नवंबर को रोड शो कर सकते हैं। वहीं 23 नवंबर को बीजेपी के बड़े नेता जोधपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

  • राजस्थान के 3 जिलों में 4 जनसभाएं करेंगे सीएम
  • जालौर में 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
  • बाड़मेर और बालोतरा में भी करेंगे जनसभाएं
  • बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मांगेंगे वोट
  • राजस्थान में विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे योगी
  • बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर मांगेंगे वोट
  • सीएम योगी की कोटा के पीपल्दा और बूंदी में जनसभा
  • सीएम योगी आदित्यनाथ हाड़ौती में भी करेंगे जनसभा

मप्र में मतदान के बाद जीत के दावे

मप्र विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सीएम शिवराज और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ दोनों ने ही नेताओं ने मप्र में अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा किया है। मतदान को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया में दोनों ने यह दावा किया। सीएम शिवराज का कहना है कि वे बीजेपी की जीत को लेकर पूर्ण आश्वस्त हैं तो कमल नाथ का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी।

  • सोशल मीडिया पर अब जीत के दावे
  • CM शिवराज और कमलनाथ ने किया दावा
  • सीएम शिवराज ने किया बीजेपी सरकार बनने का दावा
  • पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी किया कांग्रेस सरकार बनने का दावा
  • कहा— एक-एक वोट प्रदेश में फैले कुशासन को करेगा खत्म
  • मतदान के बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत
  • एमपी में जमकर वोटिंग, 76.22% हुआ मतदान
  • 2018 की तुलना में 0.59% ज्यादा हुई वोटिंग
  • सबसे ज्यादा सिवनी में 85.68 फीसदी मतदान
  • अलीराजपुर में सबसे कम 60.10% वोटिंग
  • स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर होगा सियासी पहरा
  • प्रशासन ने भी किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

कमलनाथ के कट्टर समर्थक कांग्रेस से निष्कासित

  • सांची दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल निष्कासित
  • संग़ठन प्रभारी राजीव सिंह ने जारी किया पत्र
  • बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आरोप
  • कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल ने की थी शिकायत

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

देवभूमि उत्तराखंड में आज शनिवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही शनिवार से चारधाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए
बताया कि पंच पूजाओं के 5वें दिन आज शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान किया जाएगा।

  • बंद हो जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
  • शीतकाल के लिए दोपहर 3:33 बजे बंद होंगे कपाट
  • विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना हुई शुरू
  • कपाट बंद करने को लेकर सभी तैयारी पूरी

दक्षिणी फिलीपींस में लगे भूकंप के झटके

  • 6.7 रिक्टर स्केल रही भूकंप की तीव्रता
  • भूकंप में अब तक 6 लोगों की हुई मौत

दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का क्रेंद फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से के बुरियास से 26 किमी दूर था जो धरती में 78 किलोमीटर नीचे था। USGS की रिपोर्ट में बताया गया है ​कि रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता करीब 6.7 मापी गई है। भूकंप के तेज झटके की वजह से मॉल की छतें गिर गई। वहीं भयावह भूकंप में 6 लोगों की मौत की भी सूचना मिली है।

लोअर परेल ब्रिज उद्घाटन मामला,आदित्य ठाकरे पर एफआईआर

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार ​उबाल देखने को मिल रहा है। यहां आदित्य ठाकरे सहित उद्धव ठाकरे गुट के तीन नेताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुंबई के NM जोशी पुलिस स्टेशन में इन नेताओं के खिलाफ IPC की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत यह मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक दरअसल यह मामला डिलाई रोड ब्रिज लेन के उद्घाटन के सिलसिले में दर्ज किया गया है

Post Views: 159
Tags: BJP Congress' focus on RajasthanCM Yogi Adityanath Rajasthan Road ShowPM Narendra Modi's public meetings in the districtsvoting in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version