Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ में मतदान जारी,चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे,मतदान से पहले राऊ में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 7 नवंबर को 20 सीटों पर मतदान चुका है। वहीं मप्र सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में आज वोटिंग हो रही है। यहां 2 हजार 533 और छत्तीसगढ़ में 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। सभी 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये गये है। वहीं प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी। बता दें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

एमपी में मतदाता सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्र के बाहर वोटिंग के लिए लाइन में लगे हैं। अपनी बारी आने पर मतदाता अपना वोट डालते नजर आए। 3 दिसंबर को मतगणना होगा। जिसमें चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि बीजेपी एक बार फिर बाजी मारेगी या कांग्रेस की एमपी में वापसी होगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एमपी में 2 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

एमपी में मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की 700 कंपनियों को तैनात किया गया है। मतदान केन्द्र की सुरक्षा के लिए करीब 2 लाख पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यहां हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने की वोट डालने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदान की अपील करते ​हुए ट्वीट किया है। जिसमें कहा है कि आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरे उत्साह और गर्मजोशी से मतदान करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को विशेष शुभकामनाएं भी दी हैं।

मतदान से पहले इंदौर के राऊ में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वहीं इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले में मतदान केन्द्र पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उधर वहीं नर्मदानगर के माखन नगर में भी भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।

नर्मदापुरम के माखन नगर में भाजपा दफ्तर में तोड़फोड़

मप्र के नर्मदापुरम स्थित माखन नगर में भाजपा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। यहां भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव में बची हुई 70 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने सभी से मतदान की अपील की है। भूपेश बघेल ने कहा ये प्रजातंत्र का महा पर्व है। इस माह पर्व को मनाने की छत्तीसगढ़ में परंपरा है। सीएम ने अपील करते हुए कहा कृपया मतदान करने के लिए अपने घरों से निकलें और छत्तीसगढ़ राज्य को सजाने संवारने के लिए मतदान में हिस्सा लें।

  • छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान शुरु
  • दूसरा चरण,मैदान में 958 उम्मीदवार
  • शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

छत्तीसगढ़ में बची हुई 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों में वोटर सेल्फी जोन भी तैयार किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सूरजपुर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें प्रतापपुर, प्रेम नगर और भटगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद होगा।

 

Post Views: 129
Tags: Chhattisgarh MP Assembly electionIndore Rau BJP-Congress workers clashPrime Minister appealed to voteVoting continues
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version