Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: राहुल गांधी आज जाएंगे मिजोरम, ‘बसंती’ के पूरे हुए 75 बसंत,ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का जन्मदिन आज

DigitalDesk by DigitalDesk
October 16, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी आज जाएंगे चुनावी राज्य मिजोरम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 16 अक्टूबर से दो दिनों के लिए चुनावी राज्य मिजोरम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को कांग्रेस उनकी भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में दिखा रही है। यहां 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है, कांग्रेस नेताओं का कहना राहुल गांधी चानमारी से ट्रेजरी स्क्वायर तक लगभग 2.5 किमी की पदयात्रा निकालेंगे। जहां वे लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं और चिंताओं को सुनेंगे। कांग्रेस का कहना है यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह है।

बॉर्डर पर लगाए जाएंगे रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट

भारत में पड़ोसी देशों से रेडियोएक्टिव मैटेरियल्स की तस्करी का खतरा दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत ने सीमावर्ती पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार बॉर्डर पर रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट RDE लगाने का फैसला लिया है। दरअसल इन देशों से रेडियोएक्टिव मैटेरियल्स की तस्करी का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने सीमावर्ती 8 संवेदनशील क्षेत्रों में रेडिएशन डिटेक्शन इक्विपमेंट (RDE) लगाने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि यह डिवाइस सीमा के पास किसी भी तरह के रेडियोएक्टिव सामग्री की मौजूदगी को तुरंत डिटेक्ट कर सकती है। बताया जा रहा है रेडियोएक्टिव मैटेरियल्स की जांच करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इनका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में भी हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तान सीमा से लगी अटारी बॉर्डर के साथ ही सभी बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल, डावकी,अगरतला और सुतारकांडी और नेपाल सीमा पर रक्सौल और जोगबनी समेत म्यांमार की मोरेह चेक पोस्ट आईसीपी पर RDE को इंस्टॉल किया जाएगा। यहां से बड़ी संख्या में बॉर्डर के आर-पार लोगों और जरुरी सामानों की आवाजाही होती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे शाह

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी उम्मीदवार नमांकन का आवेदन करना शुरू कर दिए है। सोमवार 16 अक्टूबर को पूर्व सीएम रमन सिंह नामांकन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदीप जायसवाल बीजेपी में शामिल, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने दिलाई सदस्यता

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच आयाराम गयाराम भी सक्रिय हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों के नाराज और असंतुष्ट नेताओं की इधर से उधर आवाजाही जारी है। इस बीच बालाघाट की वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रदीप अमृत लाल जायसवाल ने आखिरकार तकनीकी रुप से बीजेपी का दामन थाम लिया। अब तब वे बाहर से बीजेपी सरकार को सर्पोट कर रहे थे। सरकार ने भी उन्हें बदले में ईनाम देते हुए मध्य प्रदेश खनिज निगम का अध्यक्ष बनाया था। अब वे विधिवत रुप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री निवास पर जायसवाल को मुख्यमंत्री ने अंगवस्त्र पहनाया और उनका स्वागत किया। यहां यह बताना जरुरी है कि ये वही प्रदीप जायसवाल हैं जो 15 महीने की कमल नाथ सरकार में बतौर खनिज मंत्री रह चुके हैं। कमलनाथ की सरकार गिरने के बाद साल 2020 से जायसवाल बगैर शर्त बीजेपी की शिवराज सरकार को समर्थन दे रहे थे।

‘ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी आज मना रहीं हैं अपना 75वां जन्मदिन

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’हेमा मालिनी आज 16 अक्टूबर 2023 को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को मद्रास के अम्मनकुड़ी जिले में हुआ था। कई हिट फिल्म देने के बाद वे कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। अपनी फिल्मों के अलावा उन्हें पति के साथ एक परी कथा वाली प्रेम कहानी के लिए भी सराहा जाता है। हेमा मालिनी अभिनय जगत का एक ऐसा नाम हैं जिसमे अभिनय ही नहीं राजनीति तक का एक लंबा और कामयाब सफर तय किया। अपने जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर 2003 को राज्यसभा की सदस्यता ली थी। इसके बाद वे 2014 और 2019 में मथुरा से लोकसभा सांसद चुनी गईं। साल 2000 में हेमा मालिनी को पद्मश्री अवार्ड दिया गया था। आज 16 अक्टूबर को वे 75 वां जन्मदिन मना रही हैं।

यूपी PET एडमिट कार्ड आज हो सकते हैं जारी

UPSSSC PET Admit Card 2023 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी पीईटी 2023 में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के Admit Card प्रवेश पत्र आज सोमवार 16 अक्टूबर को जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में प्रतियोगिता में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं। यूपी सरकार ने UP PET के लाखों उम्मीदवारों की संख्या चलते प्रदेश के 35 जिलों में परीक्षा के दौरान स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।

 

Post Views: 111
Tags: Amit Shahassembly elections ChhattisgarhHema Malini BirthdayMizoramRahul GandhiUPSSSC PET Admit Card
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version