ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज, कंगारुओं से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका, MP विधानसभा चुनाव, पोलिंग पार्टियां आज बूथों के लिए होंगी रवाना, अब राजस्थान पर राहुल गांधी की नजर

breaking news today

वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज, कंगारुओं से भिड़ेगी साउथ अफ्रीका

वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज गुरुवार 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका का सामना पांच बार की चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाला यह मुकाबला भी रोमांचकारी होगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका अपनी किस्मत बदलना चाहेगी। उधर ऑस्ट्रेलिया की टीम 7वीं फाइनल में पहुंचने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी। बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक 6 बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पांच बार जीत दर्ज की है। पिछली बार 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल मुकाबले में उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरफ 1992 से 2023 तक दक्षिण अफ्रीका भी पांचवीं बार अंतिम चार में पहुंचा है।

दिल्ली -NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण का स्तर, क्या लौटेगी ऑड-ईवन व्यवस्था

देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर की हवा में लगातार जहर बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार की सुबह एक बार फिर दिल्ली के आसमान में स्मॉग दिखा, जिससे दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। यहा अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया है। AQICN की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार AQI 440, नरेला 460,जहांगीरपुरी 503, सोनिया विहार 433, बवाना 495, मुंडका 461,ओखला 416, पंजाबी बाग 470 और दिल्ली आरके पुरम में प्रदूषण का स्तर 417 पर पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर सीएनजी के साथ बिजली और बीएस-6 डीजल वाली बसों को छोड़कर शेष यात्री बसों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा सकती है।अभी फिलहाल ट्रकों के शहर में प्रवेश पर ही रोक है।

अब राजस्थान पर राहुल गांधी की नजर, आज करेंगे पहली चुनावी सभा

एमपी औरर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रचार का दौर पूरा होने के बाद सियासी दलों की नजर राजस्थान पर है। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के दौरे तेज होंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे तय​ किए गये हैं। सबसे पहले राहुल गांधी आज 16 नवंबर को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। राहुल वहां चूरू जिले के तारानगर में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी नोहर और सादुलशहर में भी जनसभाओं को संबोधित करने पहुचेंगे।

शुक्रवार 17 नवंबर को प्रियंका गांधी संभालेंगी मोर्चा

प्रियंका गांधी शुक्रवार 17 नवंबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगी। प्रियंका वहं सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में सभाओं को संबोधित करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी 18 नवंबर को भरतपुर के वैर और अलवर जिले के तिजारा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इन दौरों को अंतिम रूप दे दिया है। बता दें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे तय होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा लगाार कांग्रेस वॉर रूम में दौरों की तैयारियों को लेकर बैठकें रहे हैं।

सहारा श्री सुब्रत रॉय का लखनऊ में आज होगा अंतिम संस्कार

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर कल बुधवार शाम को लखनऊ स्थित सहारा शहर लाया गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज गुरुवार कसे सहारा शहर से उनकी शव यात्रा निकलेगी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लखनऊ के भैंसाकुंड बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें सब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह से ही लखनऊ के सहारा शहर में कंपनी कर्मचारियों और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी थी। बुधवार की शाम करीब 5 बजे सुब्रत रॉय का पा​र्थिव शरीर सहारा शहर पहुंचा था।
जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

17 नवंबर को एमपी विधानसभा चुनाव

एमपी में दिखेगा ठंड का असर

यूपी के इटावा ट्रेन में आग लगने का दूसरा हादसा

Exit mobile version