ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट :देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, प्रियंका गांधी आज मंडला में करेंगी चुनावी जनसभा,भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह का निधन

breaking news today

देवभूमि के दौरे पर पीएम मोदी,4200 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

पीएम नरेन्द्र मोदी अपने उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंच रहे हैं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुमाऊं क्षेत्र  में 4200 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम  के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर पूरी तरह से तैयार है। नैनी सैनी हवाईअड्डे से जनसभा स्थल तक 6 किमी लंबी सड़क को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को दर्शाते भित्तिचित्रों और सुंदर चित्रकारी से सजाया गया है। पीएमओ द्वारा जारी यात्रा विवरण के हवाले से उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि मोदी अपने दौरे की शुरूआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे। इसके बाद वे गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे।

भाजपा के दिग्गज नेता सरताज सिंह का निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सरताज सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। सरताज सिंह ने 83 साल की उम्र में भोपाल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें सरताज सिंह पांच बार सांसद और 2 बार विधायक रह चुके थे। साल 2018 के चुनाव में सिवनी मालवा से टिकट न मिलने पर वे भाजपा से नारज होकर कांग्रेस में चले गए थे। हालांकि चुनाव के बाद वे वापस भाजपा में आ गए। सरताज बाबू जी के नाम से प्रसिद्ध सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

प्रियंका गांधी आज मंडला में करेंगी चुनावी जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का अब पूरा फोकस अब मध्य प्रदेश पर है। जहां एक दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। जिसके एक दिन बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दौरे पर आ रहीं हैं। प्रियंका गांधी मंडला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें प्रियंका गांधी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ विशेष विमान से दिल्ली से मध्य प्रदेश आएंगी।

बक्सर रेल हादसा: चार यात्रियों की मौत 70 से अधिक घायल 24 बोगियां हुई डी रेल

बक्सर एसपी मनीष कुमार के अनुसार हादसे में 4 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं रेलवे पुलिस बल के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में करीब 70 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जो यात्री गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें को पटना के एम्स रेफर किया है। उधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे में जानमाल के नुकसान पर संवेदना जताई और कहा हादसे के बाद वहां अब रूट को क्लीयर किए जाने का अभियान पूरा हो गया है। बता दें नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां बेपटरी हो गईं थी। हादसा बक्सर जंक्शन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास रात साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ।

ज्ञानवापी मामला:  वजूखाने के एएसआई सर्वे की मांग पर सुनवाई आज

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मूल वाद में सर्वे के दौरान बरामद शिवलिंग को छोड़कर वजूखाने का भी एएसआई से सर्वे कराने के लिए वादिनी राखी सिंह की तरफ से दिए गए आवेदन पर गुरुवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर व्यास जी के तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी में दिए जाने से संबंधी शैलेन्द्र व्यास की तरफ से जिला जज की अदालत में लंबित ट्रांसफर आवेदन पर भी आदेश आ सकता है। बता दें ज्ञानवापी परिसर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के लिए भी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। इस प्रार्थना पत्र पर कोर्ट में 17 अक्तूबर को सुनवाई होगी। वाद सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन की अदालत में लंबित है।

Exit mobile version