ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: देश भर में नजर आ रहा धनतेरस का उल्लास,होगी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा,दिल्ली-NCR में राहत की बारिश,धनतेरस पर राहुल गांधी मांगेंगे वोट

breaking news today

देश भर में नजर आ रहा धनतेरस का उल्लास,होगी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा

आज देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। जिसे लेकर देशभर में उत्साह और खुशी दिखाई दे रही है। आज शुभ दिन पर लोग विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। भगवान कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की तैयारी में व्यस्त हैं। शाम को घर के बाहर दीये से रोशनी की जाएगी। बता दें धनतेरस का त्योहार दिवाली दो दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग में उल्लेख मिलता है कि हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का यह त्योहार मनाया जाता है। धनत्रयोदशी के दिन नए बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदना भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस पर राहुल गांधी मांगेंगे वोट, आज सतना और बड़वानी होगी सभा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इससे दो दिन पहले 15 नवंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल ने अपने प्रचार-प्रसार अभियान को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टी के आला नेता मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां करने उतर आए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 10 नवंबर को सतना और बड़वानी पहुंचने वाले हैं। जहां वे बीटीआई मैदान में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें राहुल गांधी का ये दौरा सतना और मैहर की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार होगा।

दिल्ली-NCR में राहत की बारिश,प्रदूषण कम होने की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से ठीक पहले मौसम ने अचानक करवट बदली तो दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद और फरीदाबाद तक फिजा बदल गई। मौसम में इस तरह अचानक बदलाव होने से लोगों को राहत की सांस मिली है। बता दें दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार शुक्रवार की रात को बारिश हुई। जिससे वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिली है। बता दें कर्तव्य पथ ही नहीं दिल्ली-नोएडा सीमा के इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम तीव्रता की बारिश दर्ज की गई।

पाकिस्तान में भारत का एक ओर दुश्मन आतंकी मारा गया

पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन को मार गिराया गया है। ये है लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अकरम खान भारत के खिलाफ जहर उगलता था। वह साल 2018 से लेकर 2020 तक लश्कर में भर्ती का काम देखता था। इतना ही नहीं अकरम लश्कर के टॉप कमांडर्स में रहा था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। बता दें इससे पहले भी पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों को इस तरह से निशाना बनाया जा चुका है। इन आतंकियों में मुफ्ती कैसर फारूक के साथ खालिस्तानी समर्थक आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, बशीर अहमद पीर और एजाज अहमद अहंगर जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया गया है।

Exit mobile version