Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेंकिंग न्यूज अपडेट:पीएम नरेन्द्र मोदी आज करेंगे राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्लेटफार्म के तीसरे सत्र का उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 10, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्लेटफार्म यानी एनपीडीआरआर के तीसरे सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस तीसरे सत्र का मुख्य विषय बदलती जलवायु में स्थानीय सहनीयता का निर्माण है। पीएम इस कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस वर्ष ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ओएसडीएमए और लुंगलेई फायर स्टेशन, मिजोरम को पुरस्कृत किया जा रहा है।

आस्ट्रेलियाई पीएम के साथ होगी कई मुद्दों पर चर्चा

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ व्यापार एवं निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्रों में समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। बताया जाता है कि क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता को लेकर उभरती चिंताओं के बीच दोनों नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने पर आज लगेगी मुहर,नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की 14वीं बैठक

चीन के नेशनल पीपल्स कांग्रेस की 14वीं बैठक में शुक्रवार को शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। बता दें आज उन्हें राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल दिया जाना तय गया है। चीन की संसद नेशनल पीपल्स कांग्रेस ने रविवार 5 मार्च को अपनी सालाना बैठक की शुरुआत की थी। यह बैठक हफ्तेभर से जारी है। जिसमें शी जिनपिंग को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। बैठक में उन्हें जीरो-कोविड नीति को लेकर भी कई सवालों का सामना करना पड़ा। उनका तीसरा कार्यकाल ऐसे समय पर शुरू हो रहा है जब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था धीमी गति से बढ़ रही है। वहीं बैठक में इस साल चीन अपनी रक्षा पर करीब 18 लाख करोड़ खर्च करेगा। ये बजट भारत के रक्षा बजट से तीन गुना अधिक है।

शराब घोटाला, जेल में बंद सिसोदिया की जमानत पर आज होगी सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर शुक्रवार 10 मार्च को सुनवाई होनी है। सुनवाई मनीष सिसोदिया की CBI द्वारा की गई गिरफ्तारी में ज़मानत पर है। जबकि गुरुवार को सिसोदिया को ED ने भी गिरफ्तार कर लिया है। इसलिये शुक्रवार को ED भी सिसोदिया को कोर्ट में पेश करके रिमांड लेने की कोशिश कर सकती है। ED ने तिहाड़ जेल में जाकर सिसोदिया से लगातार दूसरे दिन 8 घंटे तक पूछताछ की है। इस पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ED शुक्रवार को दोपहर दो बजे सिसोदिया को कोर्ट में पेश करेगी। विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आम आदमी पार्टी (आप) नेता की अर्जी पर 10 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। न्यायाधीश ने छह मार्च को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बजट आज होगा पेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शुक्रवार 10 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री हरपाल चीमा बजट में पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब विधानसभा की ओर से विधानसभा की बैठकों को लेकर जो एजैंडा सार्वजनिक किया गया है। उसमें बताया गया है कि विधानसभा में सबसे पहले विभिन्न सूची में दर्ज प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर दिए जाएंगे। उसके बाद वित्त मंत्री की ओर से साल 2023-24 के लिए बजट अनुमान सदन में पेश किए जाएंगे।इस बार 2023-24 वर्ष के लिए सरकार द्वारा पूरा बजट पेश किया जा रहा है जिस कारण विभिन्न वर्गों के लोगों की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल में अगले 2 दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर मौसम गड़बड़ाने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है तो वहीं 12 और 13 मार्च को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई व मैदानी इलाकों के बारिश व तूफान को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। जिससे मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। वहीं 14 और 15 मार्च को भी मध्यम ऊंचाई व मैदानी इलाकों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

 

Tags: Bhagwant Mann GovernmentbudgetLiquor ScamManish SisodiaNational Disaster Risk Reduction ForumNational People's CongressPM Narendra ModipresidentPunjabXi Jinping
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version