ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: आप सासंद संजय सिंह की कोर्ट में पेशी आज रणवीर कपूर को भी ED ने बुलाया पूछताछ को

breaking news today

 

आप सांसद संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सांसद संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। कल शाम ई डी की टीम संजय सिंह के घर पंहुची और कुछ देर की कारवाई के बाद संजय सिंह को गिरप्तार करके ले गई। हांलाकि इस बीच आप कार्यकर्ताओं और संजय सिंह के समर्थकों को हुजुम उनके घर के बाहर लगा रहा। संजय सिंह ने गिरफ्तारी के पहले मां के पैर छुकर आर्शावाद लिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है। संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके परिवार से मिलने पहुंचे। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी देशभर में बीजेपी के खिलाफ प्रर्दशन करेगी।

रणवीर कपूर के ईडी की समन

बालीवुड एक्टर रणवीर कपूर के ईडी ने समन जारी किया है। ई डी ने रणवीर कपूर को समन भेजकर 6 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। ईडी ने रणवीर कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है। दऱअसल आनलाइन गेमिंग के एप महादेव के मनी लाड्रिंग मामले में रणवीर कपूर का नाम आया है। ई डी ने जांच में पाया है कि इस मामले में रणवीर कपूर को बड़ी रकम कैश में मिली है। ई डी ने इसी मामले में 6 तारीख को रणवीर को पूछताछ के लिए बुलाया है। अब देखना होगा कि रणवीर ई डी के सामने पेशी देते है या कानूनी कारवाई के जरिए ई डी के समन का जवाब देंगे।

सिक्किम में हालात अभी भी खराब

सिक्किम में बादल फटने से हालात अभी भी खराब हैं। बादल फटने से अब तक 14 लोगों को मौत हो गई है अब तक 69 लोग लापाता है। इनमें से 22 जवान भी शामिल हैं। बादल फटने के बाद से अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए है। अब तक प्रशासन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है तो वहीं आशंका है कि लापात सभी जवान मारे गए हैं।

वहीं इस बीच पानी के तेज बहाव से नेशनल हाईवे 10 बह गया। इस हाईवे के जरिए सिक्किम का देश के दूसरे राज्यों से कनेक्शन होता था। बादल फटने के बाद से सिक्किम का अन्य राज्यों से सड़क संर्पक टूट गया है ।

एशियन गेम्स में भारत के खाते में 81 मेडल

एशियन गेम्स में भारत न 81 मेडल जीते हैं। कहा जाता है कि ये एशियन गेम्स में अब तक के इतिहास में भारत ने सबसे बेहतर प्रर्दशन किया है।इन 81 मेडल्स में गोल्ड, ब्रांज और सिल्वर शामिल है। गेम्स के ग्याहरवें दिन भारत ने रिकोर्ड तोड़ 12 मेडल जीते जिनमें तीन गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्राउंज शामिल है। ग्यारहवें दिन जेवलिन में नीरज चोपडा ने गोल्ड जीता।

 

Exit mobile version