Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Breaking News: इकोनॉमी को ‘स्लो बट स्टेडी’ बताने के बाद निर्मला पेश करेंगी कुछ देर में आम बजट, जेठमलानी का दावा-बीबीसी ने चीन के पैसे से बनाई डॉक्यूमेंट्री

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
बजट सत्र में वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, जीडीपी के बढ़ने की दर 6.5 फीसदी रहेगी

कुछ ही देर में पेश होगा बजट

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Shashi Tharoor: असहमति पर सियासत तेज मणि शंकर अय्यर को शशि थरूर का खुला पत्र, ‘देशभक्ति पर सवाल ठीक नहीं

Shashi Tharoor: असहमति पर सियासत तेज मणि शंकर अय्यर को शशि थरूर का खुला पत्र, ‘देशभक्ति पर सवाल ठीक नहीं

March 12, 2026
MFI IN BIHAR

बिहार एमएफआई विधेयक…जानें माइक्रोफाइनेंस बिल की मुख्य बातें…. कैसे मिलेगा गरीबों को संरक्षण

March 12, 2026

Union Budget 2023: आम बजट की राह देख रहे लोगों का इंतजार कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ घंटे बाद संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण सुबह 8.40 में घर से निकलेंगी और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट सत्र के दौरान इकोनॉमिक सर्वे पेश किया। इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.5% रहेगी, जो पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी। साल 2021-22 में ग्रोथ रेट 8.7% थी। सर्वे में कहा गया है कि ईवी इंडस्ट्री 2022 से 2030 के बीच 5 करोड़ नौकरियां ला सकती हैं।

आसाराम को उम्रकैद 

कथावाचक आसाराम की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट ने रेप के एक मामले में 81 वर्षीय आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वह 10 साल से जेल में ही बंद है और उसके खिलाफ 2013 में FIR दर्ज हुई थी। उसने अहमदाबाद के आश्रम में महिला से 2001 से 2006 तक कई बार रेप किया था, ऐसा एफआईआर में दर्ज है। मामले में आसाराम की पत्नी समेत 6 अन्य आरोपी थे, लेकिन 5 आरोपी सबूतों के बिना छूट गए।

आसाराम का असली नाम आशुमल हरपलानी है और उसका जन्म अप्रैल 1941 में सिंध, पाकिस्तान के बेरानी गांव में हुआ था। विभाजन के बाद उसका परिवार अहमदाबाद में बस गया था। 1972 ईस्वी में आसाराम ने मोटेरा गांव के पास साबरमती नदी के किनारे अपनी छोटी सी झोपड़ी बनाई। यह जगह अहमदाबाद से 10 किलोमीटर दूर है।

ऑस्ट्रेलिया में रेडियोएक्टिव कैप्सूल की खोज जारी

ऑस्ट्रेलिया में 12 जनवरी को खोए रेडियोएक्टिव कैप्सूल की जांच जारी है। इसको खोजने के लिए 1400 किमी के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह तब खोया जब इसे दूसरे कैप्सूल के साथ एक ट्रक में माइनिंग साइट से विस्थापित किया जा रहा था। इसकी लंबाई 8 मिलीमीटर और चौड़ाई 6 मिलीमीटर है। कैप्सूल के ज्यादा करीब जाने से गंभीर बीमारियों का खतरा है। सरकार ने अपील की है कि अगर कैप्सूल किसी को दिखता है तो उसे छूने से बचें, साथ ही स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी तुरंत दें।

जेठमलानी ने बीबीसी को बताया चीनी पैसा लेनेवाला

दिवंगत वकील और नेता राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने बीबीसी पर गंभीर आरोप लगाया है। महेश जेठमलानी राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट भी हैं। उन्होंने कहा है कि बीबीसी ने जो भारत विरोधी डॉक्यूमेंट्री बनाई है, उसके लिए चीनी कंपनी हुवेई से पैसा लिया है और वह चीनी एजेंडे को ही आगे बढ़ा रहा है। जेठमलानी ने BBC को भारत के खिलाफ लंबे समय से दुष्प्रचार फैलाने वाला भी करार दिया। बीबीसी ने द मोदी क्वेश्चन के नाम से दो खंड में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका पहला भाग 17 जनवरी को और दूसरा 24 जनवरी को रिलीज हुआ। इसमें गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार बताया गया है।

Post Views: 64
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version