नेल्लोर। नेल्लोर जिले के कंदुकुर में बुधवार को तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान मची भगदड़ में 8 लोगों की जान जाने की खबर आ रही है। वह यहां एक रोड शो कर रहे थे। उसमें भीड़ के अधिक होने और अचानक मची भगदड़ से कई की मौत हो गयी। अभी तक प्राप्त सूचना के मुताबिक 8 लोगों की मौत हुई है।





