BREAKING NEWS: AMU में हंगामा से लेकर 16 करोड़ की सोने की तस्करी तक, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें AMU कैंपस में युवक-युवती का हंगामा

Braking news today

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में वाइस-चांसलर आवास के पास कार में युवक और युवती के शराब पीने का मामला सामने आया। छात्रों ने कार को घेर लिया और कथित तौर पर उसे नुकसान पहुंचाया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर कैंपस में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने अमेरिका के साथ आर्थिक लड़ाई में शामिल होने वाले देशों को चेतावनी दी है। रेजाई ने कहा कि ईरान ऐसे देशों को अपना दुश्मन मानेगा। उन्होंने यह बयान सरकारी टीवी चैनल IRIB को दिए इंटरव्यू में दिया।

विशाखापत्तनम में ‘संडे ऑन साइकिल’

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विशाखापत्तनम में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ब्रिक्स देशों की बैठक के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। मांडविया ने फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का प्रमोशन

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। रिलीज से पहले पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु प्रमोशनल इवेंट में नजर आए। स्टार्स ने फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।

हॉकी में भारत को बड़ा झटका

हॉकी विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदों को नीदरलैंड्स के हाथों 1-3 की हार से बड़ा झटका लगा है। भारत पूल ई में बिना अंक के चौथे स्थान पर है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अर्जेंटीना के खिलाफ बड़े अंतर से जीत और दूसरे मुकाबलों के अनुकूल नतीजों की जरूरत होगी।

रूस में ईंधन संकट की खबर

रूस के कई इलाकों में ईंधन की कमी की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री सीमित कर दी गई है और कई जगह लंबी कतारें लग रही हैं। ईंधन संकट के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध में सप्लाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

16 करोड़ के सोने की तस्करी का खुलासा

गोरखपुर से दिल्ली जा रही कथित सोने की तस्करी वाली कार कई जिलों की पुलिस को चकमा देकर कन्नौज पहुंची। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सकरावा थानाध्यक्ष की सरकारी जीप से टक्कर के बाद मामला खुला। जांच में कार से करीब 16 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी का खुलासा होने की बात सामने आई।

हिसार में सफाईकर्मियों पर पुलिस कार्रवाई

हिसार में प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर जुट गए और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

Exit mobile version