Breking News : 23 जून दिन सोमवार है ईरान पर हमले के लिए कब से चल रही थी तैयारी.. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला.. 7 मिनट में दिल्ली… पहली बार मोदीपुरम से सराय काले खां तक दौड़ी नमो भारत,

braking news 1 july 2025

ईरान पर हमले के लिए कब से चल रही थी तैयारी। अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर चला कर ईरान तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला बोला। अमेरिका ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच अमेरिका ने बताया कि इस हमला को अंजाम देने के लिए काफी समय पहले से तैयारी की जा रही थी। अमेरिका का दावा है कि दुनिया में कोई भी अन्य देश इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकता था।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट के लिए आया नया अपडेट; क्यों लिया गया ये निर्णय?
Bihar Assembly Elections: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है। इस बीच आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य की मतदाता सूची का घर- घर जाकर सत्यापन होगा। इस दौरान बांग्लादेशी व विदेशी घुसपैठियों सहित लंबे समय से राज्य से बाहर रहकर नौकरी या कारोबार कर रहे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

57 मिनट में दिल्ली… पहली बार मोदीपुरम से सराय काले खां तक दौड़ी नमो भारत, सफल रहा ट्रायल
नमो भारत ट्रेन का मोदीपुरम से सराय काले खां तक 82 किमी लंबे कॉरिडोर पर सफल ट्रायल किया गया। ट्रेन ने यह दूरी लगभग 57 मिनट में तय की, जो 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंची। मेरठ मेट्रो के साथ भी इसका सफल परीक्षण हुआ। यह पहला मौका था जब पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत की रैक दौड़ाई गई, जिससे लगभग 55 मिनट में दिल्ली पहुंचने का सपना साकार होने के करीब है।

लेह में आठ घंटे अटका रहा IndiGo का विमान, यात्रियों ने किया हंगामा; सुबह की फ्लाइट शाम को हुई रवाना
लेह से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान लगभग आठ घंटे देरी से चली, जिससे यात्री लेह एयरपोर्ट पर फंसे रहे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सुबह 7:40 बजे की उड़ान शाम करीब चार बजे रवाना हुई। इस देरी के कारण कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गईं।

देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते 22 से 28 जून, 2025 तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।

तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान से पूछा- CM बनना है तो खुलकर बोलिये, बिहार बुला रहा है…; ड्रामा करने की क्या जरूरत
तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान की विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा पर तंज कसते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इच्छा खुलकर जाहिर करने को कहा। उन्होंने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी पर भी कटाक्ष किया। तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं, जहां उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर आरएसएस-भाजपा सरकार की आलोचना की।

यूपी के किसान बनाएंगे वर्मी कंपोस्ट यूनिट, सरकार देगी 50 हजार का अनुदान; पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसमें सब्जियों सहित कई फसलों पर अनुदान शामिल है। अब, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने के लिए, किसानों को वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाने पर 50,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस यूनिट की कुल लागत 1 लाख रुपये है, जिसमें 50% सब्सिडी मिलेगी। किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version