जेडी-यू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की मौत
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव नहीं रहे। शरद यादव ने दिल्ली के फॉर्टिंस अस्पतलात में अंतिम सांस ली। उऩकी उम्र 75 साल थी। शरद यादव के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने ट्वीट कर दी। लिखा- पापा नहीं रहे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में उनके निवास में रखा जाएगा। शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शरद यादव अकेले ऐसे नेता है जो तीन राज्यों से चुनाव जीतकर लोकसभा गए थे। उनका जन्म मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले मे हुआ था और जबलपुर से इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत की। शरद यादव वायपेजी सरकार में मंत्री रहे। शरद यादव एनडीए के संयोजक भी रहे और जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर लोकतांत्रिक जनता दल बनाया । शरद यादव के निधन पर देश भर के नेताओं की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में शीजान की जमानत पर आज होगा फैसला
तुनिशा शऱ्मा सुसाइड मामले में शीज़ान की जमानत याचिका पऱ आज फैसला आएगा। शीजान को तुनिषा सुसाइड मामलें में गिरफ्तार किया गया है। तुनिषा शर्मा ने दिसंबर में सेट पर फांसी लगातर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा की आत्हत्या के मामले में तुनिषा की मां ने शीज़ान पर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस नो जांच शुरू की। दोनो की चैट की भी जांच हुई। इस दौरान शीजान की बहनों ने प्रेस कांफ्रेंस कर तुनिषा की मां को कटघऱे में खड़ा किया और कहा कि तुनिषा अपनों से परेशान थी।
जोशीमठ में तोड़े जा रहे है खतरनाक मकान
जोशीमठ जमीन धंसने के मामले में आपदगा प्रबंधन की टीम लगातार काम कर रही है। डेंजर मकानों को तोड़े जाने की कारवाई चल रही है। होटल मलारी इन को भी तोड़ा जा रहा है। पिछले दिनों जोशीमठ के रहवासी मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। राज्य सरकार ने फौरी तौर पर डेढ़ लाख मुआवजे की मांग की है।
बंगाल में 28 जगहों पर इनकम टैक्स का छापा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मुर्शिदाबाद में बुधवार-गुरुवार को लगभग 28 जगहों पर छापेमारी की। इसमें 15 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। इनमें 11 करोड़ रुपए तृणमूल कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन के घर और कारखाने से मिले हैं।
हुसैन मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर से टीएमसी विधायक हैं। वे ममता बनर्जी की सरकार में श्रम मंत्री भी रह चुके हैं। हुसैन बीड़ी बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। वे राइस और तेल मिल के भी मालिक हैं। मुर्शिदाबाद में ही दो और बीड़ी फैक्ट्रियों से लगभग 5.5 करोड़ जब्त किए गए।





