BPSC भर्ती 2025: विशेष विद्यालय अध्यापक के 7279 पदों पर वैकेंसी, 2 जुलाई से आवेदन शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विशेष विद्यालयों में अध्यापक पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्ति की घोषणा की है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 42/2025 के तहत 7279 रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत होगी। बीपीएससी ने राज्य में विशेष विद्यालय अध्यापक की भर्ती परीक्षा लेने की घोषणा की है। परीक्षा संबंधी सभी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाईट पर उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण बिंदु कुल पद 7279
पद का नाम इस प्रकार है. .. विशेष विद्यालय अध्यापक — Special School Teacher
विज्ञापन संख्या: 42/2025
आवेदन की प्रारंभ तिथि: 2 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
आधिकारिक वेबसाइट: www.bpsc.bihar.gov.in
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना व दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि हो), अनुभव आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
अन्य संबंधित भर्तियां और अपडेट
BPSC 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025
अब 1264 पदों पर होगी नियुक्ति (पहले 1250 पद थे)
डीएसपी के 14 पद भी शामिल
इस परीक्षा के तहत सिनियर डिप्टी कलेक्टर, एफएओ आदि के पद भरे जाएंगे।
अन्य BPSC परीक्षाएं
सहायक अभियंता (सिविल, यांत्रिक, विद्युत) की परीक्षा
17, 18 और 19 जुलाई 2025 को होगी। सितंबर 2025 तक BPSC 12 परीक्षाएं आयोजित करेगा। सभी परीक्षाओं का सिलेबस और परीक्षा तिथि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
उम्मीदवारों के लिए सुझाव
आवेदन करने से पूर्व पात्रता और योग्यता की अच्छी तरह जांच कर लें। आयोग द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना (PDF) को अवश्य पढ़ें। परीक्षा की सफलता के लिए समय से तैयारी प्रारंभ करें। BPSC की वेबसाइट पर नियमित अपडेट और नोटिस देखते रहें। …(प्रकाश कुमार पांडेय)





