Box Office Collection: रविवार का बॉक्स ऑफिस धमाका ‘कुली’ ने पछाड़ा ‘वॉर 2’, बाकी फिल्मों का भी कमाल

रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद धमाकेदार रहा। सिनेमाघरों में इस वक्त कई बड़ी फिल्में एक-दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही हैं। खासतौर पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने दर्शकों को खूब बांधे रखा। वीकेंड का फायदा दोनों फिल्मों को जमकर मिला। जहां ‘कुली’ कमाई के मामले में सबसे आगे निकली, वहीं ‘वॉर 2’ भी करोड़ों की बरसात कर रही है। इसके अलावा एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका रही है। वहीं, ‘सैयारा’ और ‘उदयपुर फाइल्स’ जैसी फिल्में अब पर्दे से उतर चुकी हैं।

वॉर 2 की तगड़ी कमाई
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रविवार को फिल्म ने 31.3 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 173.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में अपने आधे बजट की भरपाई कर ली है।

रजनीकांत की ‘कुली’ का दबदबा
रविवार को रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने 34 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर इस फिल्म की कमाई अब 198.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। 350 करोड़ के बजट में बनी ‘कुली’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह फिल्म ‘वॉर 2’ से आगे निकल गई है।

एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का जादू
सिर्फ 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 24वें दिन भी शानदार कमाई जारी रखी। रविवार को इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन अब 210.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसने क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट्स दोनों को चौंका दिया है।

बाकी फिल्मों का हाल
‘सैयारा’ ने लगभग एक महीना थिएटर में टिकने के बाद शनिवार को अपना रन पूरा किया और 323.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अब ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं, ‘उदयपुर फाइल्स’ दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही और केवल 1.59 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई।

 

Exit mobile version