कर्जदार हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर

कर्जदार हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर

कर्जदार हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इन नामों में सबसे प्रमुख नाम है मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जो राज्य की सिराज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। बता दें हिमाचल प्रदेश में की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इससे पहले जयराम ठाकुर ने अपनी मां ब्रिकू देवी के अलावा कुलदेवता और कुलदेवी का आशीर्वाद लेने के बाद अपना नामांकन फार्म जमा किया।  जय राम ठाकुर सिराज सीट से 1998 से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जा रहे हैं। उन्होंने 2003, 2007, 2012 और 2017 में सिराज सीट पर जीत हासिल की थी। वहीं साल 2017 में कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को करीब 9 हजार वोटों के अंतर से हराया था। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में नया नाम नहीं है। वे प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे हैं। जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और युवा मोर्चा से की। इतना ही नहीं वे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष भी रहे।

सिराज विधानसभा सीट से एक बार फिर बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नामांकन दाखिया किया। इस दौरान उनकी ओर से दिए गए शपथ पत्र पर नजर डाले तो जयराम ठाकुर की संपत्ति पिछले 5 साल में करीब 3 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। जयराम ठाकुर घोशित तौर पर 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि करोड़ों की संपत्ति के मालिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर लाखों का कर्ज भी है। शपथ पर के अनुसार जयराम ठाकुर पर 26 जाख 88 हजार 280 रुपये का कर्ज है। जबकि 2017 में जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास महज 3 करोड़ 27 लाख रुपए की संपत्ति थी जो पिछले 5 साल में बढ़कर 6 करोड़ 28 लाख रुपए हो गई।

41 हजार रुपये कैश के साथ चुनावी मैदान में ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की संपत्ति में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उनके पास नामांकन के दौरान 41 हजार रुपये कैश थे। जबकि उनकी पत्नी के पास 39 हजार 500 रुपये नगदी हैं। कुल चल संपत्ति की बात करें तो 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 5 हजार 747 रुपये थे। जबकि वर्ष 2017 में यह आय 1,20,39,466 और 50,71852 रुपये थी। मुख्यमंत्री के पास 10 पोलिसियां हैं। इस बार उन्होंने एक ही गाड़ी इनोवा जिसकी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपये है भी अंकित की।

तीन सोने की चेन पहनते हैं जयराम

जयराम ठाकुर के पास जहां 2017 में एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी थी। हालांकि उन्होंने ये गाड़ी बेच दी है। मुख्यमंत्री सोने की तीन चेन पहनते हैं। जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार रुपये है। वहीं उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 17 लाख रुपये है, तो बेटियों के पास 44 44 लाख की संपत्ति है। इससे पहले यह 12 लाख और पांच लाख रुपये थी।

मुख्यमंत्री ने लिया घर बनाने के लिए कर्ज

मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 79 लाख 50 हजार है। जबकि 2017 में एक करोड़ 35 लाख थी। उनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार की संपत्ति है। वहीं मुख्यमंत्री ने सात लाख की संपत्ति खरीदी है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मकान के नाम पर 26 लाख 88 हजार 280 का कर्ज ले रखा है। उन्होंने 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर जमा किया है।

चचयोट से सिराज तक का सफर

सिराज विधानसभा मंडी जिले में मंडी लोकसभा के तहत आने वाली विधानसभा है। सिराज विधानसभा सीट साल 2008 में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है।। इससे पहले इस विधानसभा सीट का नाम चचयोट था। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जय राम ठाकुर इस क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसे बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। यहां भाजपा के साथ ही  जयराम ठाकुर का भी अपना अलग दबदबा है। वहीं कांग्रेस के मोतीराम ठाकुर के निधन के बाद कांग्रेस की कभी इस सीट पर वापसी नहीं हो सकी। मोतीराम ठाकुर के निधन के बाद से ही भाजपा के जयराम ठाकुर यहां से लगातार चुनाव में जीत हासिल करते रहे हैं। राजपूत मतदाताओं के बहुमत वाली इस सीट पर पिछले चुनाव में जयराम ने कांग्रेस की तारा ठाकुर को करीब छह हजार वोटों से पराजित किया था।

Exit mobile version