भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी ने पहनाई माला

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के मौके पर मंगलवार को नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने उन्हें चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह में पीएम मोदी ने खुद नितिन नबीन को माला पहनाकर बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज से नितिन नबीन मेरे बॉस हैं और मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं।” पीएम मोदी के इस बयान से साफ संदेश गया कि पार्टी में सभी नेता नए अध्यक्ष का सम्मान करेंगे। इस मौके पर सभी केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और आने वाले चुनावों के लिए पार्टी को पूरी ताकत से तैयार करेंगे।

 

Exit mobile version