हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी की सांसद और प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया और बड़ा हमला बोला है। बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस के राहुल गांधी को सबसे खतरनाक आदमी बताया है। ट्वीट करते हुए लिखा राहुल गांधी कटु, जहरीले और विध्वंसक भी हैं…। राहुल गांधी का एजेंडा है कि अगर वे पीएम नहीं बन सकते हैं तो इस देश को वे नष्ट कर सकते हैं…। सवाल खड़ा होता है कि आखिर कंगना रनौत ने राहुल गांधी के लिए यह बात क्यों लिखा…क्या है इसके पीछे कई तर्क उन्होंने दिये हैं।
- ‘कंगना’ का ‘राहुल’ पर हमला!
- ‘राहुल’ को बताया ‘ज़हरीला’ और ‘विध्वंसक’!
- कहा-राहुल देश नष्ट करने में लगे
- ‘राहुल’ आप ‘कलंक’- कंगना
- ‘कंगना’ का ‘राहुल’ पर ‘हमला’!
- कंगना का X POST…राहुल पर विस्फोट
- राहुल को बताया कलंक
कंगना ने X POST में लिखा है कि ‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को टारगेट करती है। जिसका राहुल गांधी समर्थन कर रहे थे. वह एक बेकार की बात साबित हुई। वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं … तो क्या सचमुच राहुल गांधी भारतीय अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
देश को अस्थिर करने का लगाया आरोप
अभिनेत्री से बीजेपी सांसद बनीं कंगना ने सिर्फ राहुल गांधी पर अर्थव्यव्स्था को अस्थिर करने का ही आरोप नहीं लगाया…बल्कि उन्हें एक कलंक भी बताया है। कंगना ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा कि – ‘राहुल गांधी, आप जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए…इस देश की जनता आपको कभी नेता नहीं बनाएगी। आप एक कलंक हैं। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने देश में एक बार फिर अडानी ग्रुप के शेयर को लेकर हलचल पैदा कर दी है। इसके कारण अब विपक्ष सेबी चीफ के इस्तीफे के साथ ही इस पूरे मामले के लिए JPC बनाकर जांच की मांग रहा है…।




