Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

बृजभूषण के कार्यक्रम में क्यों हुई मारपीट किसने किया काफिले पर पथराव

DigitalDesk by DigitalDesk
June 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
Brijbhushan Sharan Singh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केन्द्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल को लेकर बीजेपी देश भर में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। उत्तरप्रदेश में भी कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी बीच गोंडा के बरबटपुर में भी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला पहलवानों के शोषण का आरोप झेल रहे बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सेल्फी लेने के दौरान दो समर्थकों में मारपीट हो गई।

  • गोंडा में सांसद बृजभूषण के कार्यक्रम में विवाद
  • सांसद के कार्यक्रम में मारपीट
  • सेल्फी लेने को लेकर दो समर्थकों में मारपीट
  • समर्थकों ने पथराव कर की जमकर मारपीट
  • बृजभूषण शरण सिंह के काफिले पर भी किया पथराव
  • मारपीट और पथराव का वीडियो कैमरे में कैद
  • कटरा बाजार में बीजेपी अल्पसंख्यक का था कार्यक्रम

सेल्फी से शुरू हुआ था विवाद

सेल्फी के विवाद में बीजेपी सांसद के काफिले पर पथराव भी किया गया। वहीं इस मामले में कर्नलगंज पुलिस ने हल्का की ओर से दरोगा अंकित सिंह की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों नामजद और 12 से 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की दबिश का प्रयास पुलिस की टीम लगातार कर रही है। दरअसल बरबटपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष इमरान खान की ओर से मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जब बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे तो भीड़ बढ़ गई थी। इस बीच जब कार्यक्रम संबोधित करने के बाद वे घर की ओर रवाना हुए तो मंच से उतरते समय बीजेपी सांसद के समर्थक सेल्फी लेने लगे। यहां पर दो सेल्फी लेते समय दो प्रधानों के समर्थकों में जमकर विवाद हो गया। हालात इतने बिगड़े कि दोनों प्रधान के समर्थकों ने जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के काफिले पर भी मारपीट कर रहे दोनों प्रधानों के समर्थक पथराव करने लगे। कुर्सियां हवा में उछाली गईं। एक दूसरे पर कुर्सी फेंक का जमकर मारपीट किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सेल्फी से पथराव तक

कार्यक्रम में शामिल एक युवक ने घटना को लेकर बताया कि गांव में सभी लोग सांसद बृजभूषण शरण के साथ फोटो लेने के कोशिश कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद मंच के पास आसपास लोगों की भीड़ लग गई। वे लोग पीछे ही रह गए और फोटो लेने के लिए मंच पर कई लोग एक साथ चढ़ गए। जिसके बाद लोगों में धक्कामुक्की हो गई। यही धक्का मुक्की मारपीट और पथराव में बदल गई।

बृजभूषण ने पहले भी गोंडा में किया शक्ति प्रदर्शन

महिला पहलवानों के आरोपों से घिरे सांसद बृजभूषण सिंह ने पिछली 11 जून को भी गोंडा में शक्ति प्रदर्शन करते हुए 35 किमी का रोड शो निकाला था। उस दौरान शायरी सुनाते हुए बृजभूषण ने आरोप लगाने वाले पहलवानों का आड़े हाथों लेत हुए कहा था कभी अश्क-कभी गम और कभी जहर पिया जाता है। तब यह मिला मुझको मोहब्बत का यह सिला। बेवफा कहकर मेरा नाम लिया जाता है। इतना ही नहीं बृजभषण ने आगे कहा इसको रुसवाई कहें या शोहरत। अपने दबे होठों से मेरा नाम लिया जाता है। कभी अपने आप से सवाल करने लगते हैं। जब सरसरी नजर से सवाल करते हैं, तो गंभीर चीजों को नकार देते हैं।

Post Views: 146
Tags: BJP MP Brij Bhushan Sharan SinghControversy in GondaFormer President Wrestling Federation of IndiaMP program
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version