पश्चिम बंगाल की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने 71 प्रतिशत वोट हासिल कर विपक्ष को करारी शिकस्त दी। इस सीट की खास बात यह रही कि मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहाँगीर खान ने अपना नाम वापस ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम पर वोट डाले गए। नतीजों में CPI(M) के संभू नाथ कुर्मी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। फाल्टा सीट इसलिए भी चर्चा में थी क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद बीजेपी को यहां चुनौती दी थी। यह सीट मुस्लिम बहुल इलाकों में गिनी जाती है और चुनाव के दौरान हिंसा तथा तनाव की खबरें भी सामने आई थीं। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि TMC समर्थकों द्वारा जनता को डराने और प्रताड़ित करने की कोशिश की गई। विवाद और हिंसा के बाद यहां दोबारा मतदान कराया गया था। अब आए नतीजों को बीजेपी बड़ी राजनीतिक जीत मान रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फाल्टा सीट का परिणाम बंगाल की बदलती राजनीति और जनता के मूड का संकेत माना जा रहा है।
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, राजनीति, वीडियो
- Tags: #WestBengal #BJP #TMC #FaltaSeat #DebangshuPanda #MamataBanerjee #BengalPolitics
Related Content
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Russia-Ukraine War: आसमान में बारूद, जमीन पर बेबसी...मिसाइलों और ड्रोन ने जानें कैसे युद्ध को बनाया खतरनाक
By
DigitalDesk
September 4, 2026