Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

भाजपा ने शुरु की चुनावी जमावट,कई दिग्गज नेता होंगे इधर से उधर,जानिए किसका होगा डिमोशन और किसको मिलेगा प्रमोशन

कई दौर की बैठकों के बाद अब कभी भी हो सकती है बदलाव की घोषणा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
भाजपा ने शुरु की चुनावी जमावट,कई दिग्गज नेता होंगे इधर से उधर,जानिए किसका होगा डिमोशन और किसको मिलेगा प्रमोशन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद सतर्क और गंभीर है। भाजपा को लगता है कि जरा सी कोताही भारी पड़ सकती है। इसलिए बिना किसी मोहमाया के डिमोट और प्रमोट करना पड़े तो तत्काल कर देना चाहिए। शायद इसी सोच के चलते भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बैठकें की और विचार मंथन किया। लोकसभा चुनाव के अलावा पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन ने बड़े बदलाव का निर्णय लिया है। अब कभी भी कई दिग्गज ​नेताओं की ​छु्ट्टी हो सकती है तो कईयों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।इस फेरबदल पर सहमति बन गई है और कभी भी इसकी घोषणा हो सकती है। मोदी सरकार और भाजपा संगठन में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष की बैठक के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इस साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार और संगठन में फेरबदल जल्द ही किया जाएगा। चर्चा है कि मंत्रिमंडल में बदलाव अगले महीने के मध्य में मानसून सत्र से पहले हो सकता है।

नड्डा,शाह और बीएल संतोष की रिपोर्ट पर मंथन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक से पहले शाह, नड्डा और बीएल संतोष पार्टी संगठन में बदलाव को लेकर इस महीने तीन दौर की बैठक कर चुके हैं। इन बैठकों में केन्द्रीय संगठन में शामिल महासचिवों सहित अन्य पदाधिकारियों की परर्फोमेंस का भी आंकलन किया गया था। इसके साथ साथ बड़े राज्यों में जहां प्रदेश अध्यक्ष या प्रभारी बेहतर नहीं कर पा रहे हैं उनको लेकर भी गहराई से चर्चा हुई थी। इन तीनों बड़े नेताओं ने संगठन से हटाये जाने वाले और जिन नये चेहरों को शामिल किया जाना है उनको लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। बताया जा रहा है पीएम मोदी के सामने पेश की गई इस रिपोर्ट पर बिन्दुवार विचार विमर्श हुआ है। अब देखना यह है कि संगठन से किन चेहरों की छुट्टी की जाएगी और किस किस को को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इन नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य संगठनों से मिले फीडबैक के आधार पर उन केन्द्रीय मंत्रियों पर भी अपनी रिपोर्ट दी जिनकी परर्फोमेंस और मंत्रालय की योजनाएं जमीनी स्तर पर कुछ खास दिखाई नहीं पड़ रही है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

कुछ इस तरह होगी बदलाव की रूपरेखा

सरकार और पार्टी संगठन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चुनावी रणनीति के तहत कुछ ऐसे मंत्रियों को संगठन में भेजा जाएगा जो चुनावी प्रबंधन में महारत रखते हैं साथ ही तेजतर्रार तरीके से विपक्ष को जवाब देने की कला में भी निपुण हैं। अगर ऐसे मंत्रियों को सरकार से संगठन में भेजा जाता है तो इसका यह मतलब कतई नहीं होगा कि वे सरकार में परर्फोमेंस नहीं दिखा पा रहे हैं, दरअसल चुनावी जरूरत के हिसाब से उनकी सरकार से ज्यादा संगठन में जरूरत होगी इसलिए उनको नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

चुनावी राज्यों से बन सकते हैं मंत्री

इस साल पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मणिपुर में चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री इन राज्यों से नए चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं ताकि संबंधित प्रदेश के लोगों को केन्द्र सरकार में बड़ी हिस्सेदारी का संदेश दिया जा सके। भाजपा हाईकमान किसी भी सूरत में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अपनी सरकार बनाने की कोशिश में है। मध्यप्रदेश और मणिपुर में फिलहाल भाजपा सत्ता में है और पार्टी यहां फिर से बहुमत पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस

भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी इस साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं उनको लेकर अत्यंत सतर्क हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी हाईकमान चौकस है। राजस्थान में सतीश पूनिया की जगह सांसद सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। सीधा मतलब था कि ऐसा अध्यक्ष नहीं चाहिए जो गुटबाजी पर लगाम लगाने की बजाय खुद ही दूसरे नेताओं से अलग खड़ा दिखाई पड़े। प्रदेश में संगठन की बागडोर ऐसे नेताओं के हाथ हो जो सबको साथ लेकर जमीन पर पार्टी को मजबूत करते दिखाई पड़ें। दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में चर्चा है कि हाईकमान मध्यप्रदेश के पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर भी खुश नहीं है। मप्र में कांग्रेस को कम नहीं आंका जा रहा है। कहा जा रहा है कि शर्मा की जगह किसी दूसरे नेता को मौका देने पर विचार हो रहा है।

ये मंत्री जा सकते हैं संगठन में

केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव और अनुराग ठाकुर का नाम विशेषतौर पर चर्चा में है। इसके साथ ही स्मृति ईरानी को भी संगठन में भेजा जा सकता है। बिहार में जेडीयू और राजद के मुकाबले के लिए गिरीराज सिंह को भी अब पार्टी में काम करने को कहा जा सकता है। राजस्थान में चुनाव के मद्देनजर गजेन्द्र सिंह शेखावत की जिम्मेदारी बढ़ेगी ऐसी चर्चा है। तेज तर्रार और जमीनी नेता संजीव बालियान को उत्तर प्रदेश के बाहर हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय करने की बात भी सामने आ रही है।

Post Views: 161
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version