Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव : जानें जाट और गैर जाट के भरोसे BJP कैसे बचा सकती है अपनी सत्ता…!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 3, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
BJP depends on Jat and non Jat in Haryana Assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के मिशन में जुटी है। भाजपा को इस बार चुनाव में कांग्रेस से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को आगे कर जाट समुदाय के वोटबैंक में सेंधमारी कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे जाट वोट बैं​क कांग्रेस की ओर झकुेंगे। ऐसे में कांग्रेस को जहां जाट समुदाय और मुस्लिम के साथ दलित वोटर्स के समीकरण पर भरोसा है तो वहीं भाजपा उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में भी ज्यादा से ज्यादा समुदाय को लुभाने की कोशिशाों में जुटी है।

  • हरियाणा में जाट समाज की आबादी करीब 22 प्रतिशत से अधिक
  • अजा वर्ग के मतदाता की संख्या करीब 21 फीसदी
  • 8 फीसदी वाले पंजाबी
  • 5 फीसदी वाले वैश्य
  • 4 फीसदी वाले जाट सिख
  • 3.5 फीसदी वाले राजपूत
  • 3.5 फीसदी ही गुर्जर और अन्य समुदाय
  • 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्राह्मण समुदाय की है

भाजपा एक ओर जहां हरियाणा की सबसे बड़ी आबादी जाट वर्ग को लुभाने के प्रयास में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ दलितों पिछड़ा वर्ग मतदाताओं के साथ ही साथ पंजाबी, ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुर्जर और सिख जैसे दूसरे समुदायों को भी पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा की चुनावी रणनीति का सबसे अहम हिस्सा यही है कि जो समुदाय पूरी तरह से पार्टी के साथ नहीं हो, उसमें ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का बिखराव पैदा कर दिया जाए। जिससे वोट बंट जाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जयंत के भरोसे भाजपा

यही कारण है कि हरियाणा में जाट वोट बैंक में सेंघ लगाने के लिए भाजपा ने उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और किसानों की पार्टी के मुखिया केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को आगे करने का फैसला लिया है। दरअसल हरियाणा में जाट समाज की आबादी करीब 22 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को हरियाणा चुनाव में कुछ सीट देकर जाट मतदाताओं के बीच यह संदेश देना चाहती है कि जाट उसके लिए खास हैं। हरियाणा के चुनाव प्रचार में भी भाजपा केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मैदान में उतारेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कई बार जाटों का सामाजिक और राजनीतिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सीएम सैनी कहते हैं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा साल 2005 से 2014 के बीच दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन इस दौरान उन्होंने जाटों समाज का केवल का शोषण ही किया। उनके लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। सीएम सैनी तो यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने जब तोशाम में चुनाव रैली की तो जाट समाज ने खुले तौर पर हाथ उठाकर साफ शब्दों में कहा था कि वे भाजपा को वोट देंगे।

दलित को साधने की कवायद में भाजपा

इसके साथ ही भाजपा राज्य में जीत हार में खासी अहम भूमिका निभाने वाले दूसरे समुदायों पर भी नजर बनाए हुए है। जाट समाज के वोटर्स के बाद हरियाणा में सबसे बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के मतदाता है। इनकी संख्या करीब 21 फीसदी के आसपास है। बीजेपी को उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे दलित वोट मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

बीजेपी की चुनावी रणनीति पर गौर करें तो उसकी रणनीति यही है कि इनेलो के अभय चौटाला और बसपा की मायावती के साथ दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर दोनों के चुनावी गठबंधनों पर अधिक से अधिक चुनावी हमला बोल कर दलित और जाट वोट बैंक में बिखराव किया जाए। वहीं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलेजा के बीच उभरे सियासी मतभेद को भी कांग्रेस को दलित विरोधी साबित करने की कोशिश करती नजर आएगी।

ब्राह्मणों को लुभाने सौंपी बडौली को कमान

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने जाट समाज को सच्चा देशभक्त बताकर जाट के साथ ही साथ किसान समुदाय का भी भरोसा हासिल करने की कोशिश की है। पिछड़ा वर्ग समुदाय को लुभाने के लिए भजापा के पास ओबीसी चेहरे वाला मुख्यमंत्री तो है ही। ऐसे में उसे लगता है कि पिछड़ा वर्ग समाज के वोटर्स एकजुट होकर उसे ही वोट करेंगे। बता दें हरियाणा की आबादी में करीब 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्राह्मण समुदाय रखता है। जिसे लुभाने के लिए ही भाजपा ने पार्टी के ब्राह्मण नेता मोहन लाल बडौली को हरियाणा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

Post Views: 464
Tags: #BJP depends on Jat and non Jat#Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda#Haryana assembly elections#Haryana Chief Minister Saini
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version