मध्यप्रदेश में बीजेपी की कमान…आदिवासी होगा या सामान्य महिला…
मध्यप्रदेश भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि
पिछले छह माह चल रहीं अटकलों को जुलाई के पहले सप्ताह में विराम लग सकता है। एक से तीन जुलाई के बीच मध्यप्रदेश बीजेपी के चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ सकते हैं। धमेन्द्र प्रधान Dharmendra Pradhan की उपस्थित में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने की तैयारी है।
किसे मिलेगी मप्र में बीजेपी की कमान…!
आदिवासी होगा या सामान्य या महिला…!
एमपी में जल्द बदला जाएगा प्रदेशाध्यक्ष
1 जुलाई को भोपाल आने वाले हैं धर्मेन्द्र प्रधान
एमपी बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रभारी हैं धर्मेन्द्र प्रधान
1 जुलाई के बाद हो सकता है नए अध्यक्ष के नाम का एलान
क्या बीजेपी लगाएगी अनुभवी के साथ नए चेहरे पर दांव
हालांकि केंद्रीय चुनाव अधिकारी की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। न ही धमेन्द्र प्रधान के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि एक दो दिन में इसकी घोषणा हो सकती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने से लेकर स्क्रूटनी और नाम वापसी तक के साथ ही चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर एमपी बीजेपी की कमान कौन संभालेगा।
यानी जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की घंटी बज सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि बीजेपी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की कमान किस योग्यता के पैमाने पर और किस नेता को दी जाएगी? पार्टी नेतृत्व की राइट च्वाइस आखिर कौन बनेगा? क्या इस नए चेहरे में सीएम डॉ.मोहन यादव CM Dr. Mohan Yadav की पसंद का खास ख्याल रखा जाएगा। फिलहाल एमपी के सियासी गलियारों में जिन नामों की चर्चा है। उनमें आदिवासी वर्ग से सांसद सुमेर सिंह सोलंकी Member of Parliament Sumer Singh Solanki का नाम भी सबसे आगे है। वहीं सामान्य वर्ग से बीजेपी किसी को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो उसमें भगवान दास सबनानी Bhagwan Das Sabnani का नाम सबसे आगे चल रहा है। सामान्य वर्ग में सबसे मजबूत नाम हेमंत खंडेलवाल Hemant Khandelwal का भी शामिल है। इसके साथ ही महिला चेहरे के रुप में रीती पाठक का नाम भी लिया जा रहा है।
ये तीन नाम जो सबसे अधिक चर्चा में हैं
1 हेमंत खंडेलवाल
सबसे मजबूत नाम माना जा रहा है हेमंत खंडेलवाल
बैतूल से विधायक हैं हेमंत खंडेलवाल
आरएसएस भी उनके नाम पर है सहमत
पिता विजय कुमार खंडेलवाल के निधन के बाद हुए पार्टी में सक्रिय
2008–2009 तक रहे सांसद
2013–2018 तक विधायक
2023 में फिर से वे विधायक चुने गए
2 रीति पाठक
रीति पाठक बीजेपी का महिला चेहरा हैं
दो बार सांसद रहीं हैं रीती पाठक
पहली बार 2014 के लोकसभा चुनावों में सीधी सीट से जीत दर्ज की थी
दूसरी बार 2019 में कांग्रेस अजय सिंह को बड़े अंतर से चुनाव हराकर सीधी सीट जीती थी
3 भगवानदास सबनानी
भगवानदास सबनानी बीजेपी के विधायक हैं
भोपाल की दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं
उन्हें संघ का चेहरा माना जाता है
संगठन में काम करने का लंबा अनुभव भी सबनानी को है
बीजेपी में सबनानी सर्वमान्य नेता के रुप में जाने जाते हैं
बता दें एमपी बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा VD Sharma सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। वहीं राज्य में ओबीसी वर्ग से सीएम और सामान्य के साथ अनुसूचित जाति वर्ग से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जातिगत समीकरण साधने के लिए पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष की कमान किसी आदिवासी नेता या महिला के हाथों में सौंपी जा सकती है। हालांकि इसका अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। बता दें कि छह माह पहले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाना था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति बन पाने के कारण चुनाव टल गया। फिर पहलगाम आतंकी हमले के बाद बनी परिस्थितियों के कारण चुनाव टल गया। अब स्थिति सामान्य है, ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जा सकती है।
इस तरह होगा प्रदेशाध्यक्ष चयन
एमपी बीजेपी की ओर से दो विधानसभा क्षेत्र पर एक क्लस्टर बनाकर प्रदेश परिषद सदस्य बनाया गया है। मध्य प्रदेश में जितनी विधानसभा सीट एससी या एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं उतनी ही संख्या में उसी वर्ग के सदस्य भी प्रदेश परिषद के लिए चुने गए हैं। इस तरह कुल 345 प्रदेश परिषद सदस्य चुने गये हैं, जिनमें महिला, एससी-एसटी के साथ ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है। अब प्रदेश परिषद के यही सदस्य मिलकर पार्टी के नये प्रदेशाध्यक्ष को चुनेंगे।




