Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

वीरांगनाओं का समर्थन करने वाले सतीश पूनिया पर जान लेवा हमला! बीजेपी ने लगाया साजिश का आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
March 15, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Attack on Satish Poonia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में वीरांगनाओं के साथ अभद्रता के मामले में सियासत गरमा रही है। वीरांगनाओं का समर्थन कर बीजेपी ने चुनाव साल में कांग्रेस के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। पिछले दिनों  11 मार्च को जयपुर में बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया था। अब बीजेपी के नेता आरोप लगा रहे हैं कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार के इशारे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया के खिलाफ उपद्रवियों ने नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं पूनिया पर हमला भी करने का प्रयास किया। इससे बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों, युवाओं और आदिवासियों में इसे लेकर आक्रोश है।

राजस्थान बीजेपी एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने इसे लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा वीरांगनाओं के संवेदनशील मुद्दे को लेकर बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे हुए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार सुन नहीं रही थी। पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा के साथ अभद्रता की थी। उनके कपड़े उतारे गए थे इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट की गई थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

इसी के विरोध में जब बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 11 मार्च को जयपुर में विरोध किया तो षड्यंत्रकारी भी प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी की। जितेन्द्र मीणा का कहना है ये कैसी विडंबना है कि कांग्रेस सरकार समाज में विद्वेश् फैलाना चाहती है। कांग्रेस की सरकार समाजों में भेदभाव कर उन्हें अलग करना चाहती है।

जीतेन्द्र मीणा ने कहा इससे पहले कोटा से बूंदी जाते समय भी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमला किया गया था। इतना ही नहीं उनकी हत्या की भी कोशिश की गई। ये षड्यंत्र आखिर कौन कर रहा है। इसकी गंभीरता से जांच करना चाहिए। ये पता लगाने की जरूरत है कि हमला कौन करवा रहा है। वहीं उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से सतीश पूनिया के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र के चलते उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Post Views: 93
Tags: Attack on Satish Pooniaveerangana BJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version