Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव: ऐसे होगा NDA का 400 पार…BJP से जुड़ेंगे BJD के तार, एनडीए को लेकर क्यों हैं पटनायक बेकरार!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
BJD Lok Sabha Elections 2024 NDA crosses 400 Odisha Chief Minister
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की रणभेरी कभी भी बज सकती है। चुनाव आयोग तारीखों पर मंथन कर रहा है। इससे पहले सियासी दलों की सक्रियता अचानक बढ़ गई है। दल बदल और गठबंधन से जुड़ने और बनाने की सियासी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी इसे पूरा करने के लिए एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुगत में लगी हुई है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी भी बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाने को आतुर नजर आ रहे हैं।

  • एनडीए गठबंधन का है 400 पार का टारगेट
  • बीजेपी इसे हासिल करने के लिए बना रही बड़ी योजना
  • बीजेडी के साथ गठबंधन करने की योजना बना रही बीजेपी
  • आखिर नवीन पटनायक क्यों जाना चाहते हैं बीजेपी के साथ
  • दो दशक से ज्यादा समय से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं नवीन पटनायक
  • लोकसभा में भी उनकी पार्टी राज्य में ज्यादा सीटों पर जीती
  • 15 साल बाद फिर बीजेडी से जुड़ेंगे बीजेपी के तार
  • नवीन पटनायक को है अपने उत्तराधिकार की तलाश

सियासत के गलियारों में चर्चा है कि एनडीए गठबंधन के 400 पार के टारगेट को हासिल करने के लिए बीजेपी भी बीजेडी से गठबंधन कर रही है। लेकिन ऐसे में एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर नवीन पटनायक बीजेपी के साथ जाने के लिए इतने आतुर क्यों हैं। वह भी तब जब वे करीब दो दशक से ज्यादा समय से ओडिशा राज्य के के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इतना ही नहीं लोकसभा में भी उनकी पार्टी राज्य में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती आ रही है। वैसे बीजेडी से जुड़े कुछ वरिष्ठ नेताओं की माने तो 15 साल बाद बीजेपी के साथ कदमताल करने की एक बड़ी वजह यह है कि नवीन पटनायक अपने ​राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर योजना बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में पटनायक व्यवहारिक फैसला ले रहे हैं। दरअसल वे सुरक्षित राजनीति करने की मंशा रखते हैं। क्योंकि नवीन पटनायक भले ही निरंतर बीजेडी के एकछत्र नेता के तौर पर बने हुए हैं, लेकिन अब उनकी उम्र भी बढ़ रही है। इसके चलते वे राजनीतिक उत्तराधिकार को लेकर योजनाएं बना रहे हैं इसकी भी चर्चा है। और इसी वजह से अब बीजेडी में भी आंतरिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले कुछ साल में बीजेडी के कई विधायक उससे दूर हुए हैं। उन्होंने पार्टी से किनारा कर दूसरी पार्टी का दामन थामा है। कई तो भाजपा में शामिल हुए हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

बीजेडी के कई नेता हो चुके हैं बीजेपी में शामिल

बीजेपी में शामिल होने वाले बीजेडी के नेताओं की लिस्ट लंबी है। इसमें अरविंद धाली के साथ प्रदीप पाणिग्रही और देबाशीष नायक के साथ प्रशांत जगदेव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। दरअसल नवीन पटनायक इस बार के चुनाव में कई सांसदों के टिकट पर कैंची चलाने वाले हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में भी कई विधायकों का टिकट काटने की योजना वो बना रहे हैं। क्योंकि पटनायक भी चाहते हैं कि नए चेहरों को शामिल किया जाए। नए चेहरों को मौका दिया जाए। इसके चलते बीजेडी के नेताओं में बेचैनी नजर आ रही है।

केवी पां​डियान को पटनायक बना सकते हैं उत्तराधिकारी

सियासी गलियारों और पार्टी में चर्चा है कि सीएम नवीन पटनायक केवी पांडियान को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना सकते हैं। पांडियान एक नौकरशाह रह चुके हैं। फिलहाल वे सीएम पटनायक की ओर से पूरे प्रदेश में दौरा करने के साथ ही अहम फैसले भी ले रहे हैं। इस वजह से भी बीजेडी के कई नेता बीजेपी में ही अपना राजनीतिक भविष्य की तलाश कर रहे हैं। बीजेडी से हो रहे इस पलायन को रोकने के लिए ही नवीन पटनायक ने नई रणनीति बनाई है ओर वो यह है कि भाजपा को ही साथ ले लिया जाए। ऐसे में बागी नेता आखिर कहां जाएंगे। नवीन पटनायक की यह भी सोच है कि इस फैसले से पार्टी में स्थिरता आ सकती है। इसके अलावा केंद्र सरकार से भी बीजेडी के संबंध भी अच्छे बने रहेंगे। हालांकि नवीन पटनायक की यह योजना भी है कि गठबंधन में ओडिशा में जीत मिलने पर भी वे बीजेपी को सत्ता में कोई साझेदारी नहीं देंगे। इतना ही नहीं बदले में उनकी पार्टी भी केंद्र की सत्ता में कोई साझेदारी की मांग नहीं करेगी।

Post Views: 240
Tags: #NDA crosses 400#Odisha Chief Minister Naveen Patnaik will join NDABJDLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version