Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिम्सटेक की बैठक में भारत ने दिखाया दमखम, कहा चुनौतियों से निपटना है तो समन्वय के साथ करना होगा काम

भोजन, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा को बताया आम चिंताएं

DigitalDesk by DigitalDesk
July 18, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
बिम्सटेक की बैठक में भारत ने दिखाया दमखम, कहा चुनौतियों से निपटना है तो समन्वय के साथ करना होगा काम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) से जुड़े देशों के विदेश मंत्रियों की सोमवार को बैंकॉक में एक अहम बैठक हुई। जिसमें मौजूदा चुनौतियों और उनसे एकजुटता से निपटने और समन्वय को बढ़ाने को लेकर समूह के विदेश मंत्रियों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। सहयोग के नए क्षेत्रों में प्रवेश से जुड़े हुए तमाम पहलुओं को तलाशा। सभी ने अपना साझा उद्देश्य विकास और समृद्धि को बढ़ावा देना बताया और इन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए एक से अधिक बार मिलने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। यहां बता दें कि बिम्सटेक समूह में बांग्लादेश, भारत, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की सीमा से लगे देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

लचीलेपन, सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

जयशंकर ने बताया कि बैठक में बिम्सटेक सदस्यों के बीच लचीलेपन और समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। जो उन चुनौतियों का दर्शाता है जिनका आज हम सभी सामना कर रहे हैं। चर्चा के दौरान सहयोग के नए क्षेत्रों में प्रवेश के लिए नए पहलुओं और गतिविधियों की खोज की। साथ ही समूह के विदेश मंत्रियों ने माना कि भोजन,स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा आम चिंताएं हैं। प्रौद्योगिकी समाधान सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान दोनों के अधीन हो सकते हैं। लेकिन हमारा साझा उद्देश्य विकास और समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

बांग्लादेश, नेपाल के समकक्षों से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने बिम्सटेक की बैठक से इतर नेपाल और बांग्लादेश के अपने समकक्ष और विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। अपने ट्वीट के जरिए इन मुलाकातों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सउद से अच्छी मुलाकात हुई। जिसमें हमारे नेतृत्व द्वारा निर्धारित सहयोग के एजेंडे को लागू करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जाहिर की गई है। मैं उनसे संपर्क में बने रहने के लिए उत्सुक हूं। इसके अलावा बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमेन से मिलकर खुशी हुई। बैठक के दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

राजनीति की दुनिया में हुआ प्रवेश

इससे पहले विदेश मंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अपने राजनयिक से राजनेता बनने के बारे में बताया। जयशंकर ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें एक खास बात ये है कि वह कई चीजों की नब्ज पकड़ लेते हैं और फिर उसे नीतियों और कार्यक्रमों में बदल देते हैं। अपने राजनयिक से राजनेता बनने के सफर के बारे में बताते हुए जयशंकर ने कहा कि एक राजनयिक के रूप में मैंने हमेशा राजनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन बिना किसी वीकली ऑफ के 24 घंटे की राजनीति की दुनिया में प्रवेश करने का एक अलग अनुभव है।

Post Views: 280
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version