बिहार में महिलाओं के लिए बड़ी खबर आई है। ये खबर उन 18 लाख महिलाओं के लिए है जिनको मु्ख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत सराकर की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत 18 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। इस योजना के तहत इस बार शहरी क्षेत्र की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
लाभ लेने वाली महिलाओं के पहले समूह बनेंगे ।
योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है । इस योजना से महिलाऐं आत्मनिर्भऱ बनने के साथ साथ खुद के रोजगार का सृजन करेंगी और अपने आसपास की लोगों को भी रोजगार देने की स्थिति में आऐंगी।
मार्च महीने में आऐंगे पैसे
बिहार की 18 लाख महिलाओं के खाते में ये पैसे मार्च महीने में ही आऐेगें। ये राशि 15 मार्च के बाद कभी भी खातों में आ सकती है। सोर्स बताते है कि योजना के तहत इस बार शहरी महलिाओं पस फोकस किया जा रहा है।
सत्यापन का काम चल रहा है
मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के तहत आए आवेदनों को फिलहाल तेजी से सत्यापित किया जा रहा है। सत्यापन का काम नगर विकास विभाग कर रहा है। आवेदन के सत्यापन के पूरे होते ही हितग्रहियों के खाते में सरकार की ओर से भुगतान शुरू हो जाएगा। दी जाएगी. यह राशि महिला रोजगार से जुड़ी योजना के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी
.
बिहार चुनाव के समय हुआ था योजना का ऐलान
मु्ख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना का ऐलान बिहार विधानसभा चुनावों केपहले किया गया था। चुनावों के पहले भी लाभीर्थियों के खाते में दस हजार की रकम आ चुकी थी।





