बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और ललन सिंह बनेंगे उप मुख्यमंत्री?

झारखंड के पूूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने खोल दी पोल

बिहार की राजनीति में भारी उथल पुथल हैं। आरजेडी और जेडीयू नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। एक दूसरे से मेल मुलाकात का दौर भी चल पड़ा है।​ हर एक की जुबान पर एक ही बात सुनाई देती है कि जो भी होगा आपको बताया जाएगा। कभी गठबंधन में विवाद की खबरें आतीं है तो कभी राजद और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर सियासी हमले करते हैं, तो कभी सबकुछ ठीक हो जाता है। ऐसे में यह तय है कि राजनीति में कोई बड़ा धमाका कभी भी हो सकता है। जिसकी भनक भले ही बिहार के लोगों को न लगे लेकिन पड़ोसी राज्यों से खबरें आने लगी हैं कि बिहार मेें गठबंधन,लठबंधन में बदलने वाला है। जिसके कारण गठबंधन के नेताओं में भगदड़ मचेगी और लालू के बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री तथा ललन सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकता है।

मरांडी के ट्वीट ने मचाई हलचल

बाबूलाल मरांडी ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए कहा कि,’बिहार के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उपमुख्यमंत्री। यह खबर सही हुई तो संभव है कि जदयू का विलय जनता दल में हो जाए। मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में महागठबंधन में भगदड़ मचने वाली है।’

अब आगे क्या होगा

राजनीति के जानकारों की माने तो पहला सवाल यही है बिहार की राजनीति में हो रहे कथित बदलाव की जानकारी झारंखड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दे रहे है। जबकि क्या बिहार भाजपा को इसकी जानकारी नहीं है। वे भी इसी फैला सकते थे राजनीति में रुचि रखने वाले लोगों का कहना है कि भाजपा जबरियां एक हवा बनाने की कोशिश कर रही हे। हालांकि ये भी सही कि जेडीयू और आरजेडी में विवाद से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version