Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार की स्वर कोकिला, पटना के गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार…

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Bihar Swar Kokila merged into Panchatattva funeral of Sharda Sinha at Patna Gulbi Ghat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रसिद्ध लोक गायिका और बिहार की स्वर को​किला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का दिल्ली स्थित एम्स में मंगलवार देर रात निधन हो गया था। जिनका गुरुवार 7 नवंबर को पटना स्थित गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

  • पंचतत्व में विलीन बिहार की स्वर कोकिला
  • पटना के गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार
  • दिल्ली एम्स में मंगलवार की रात को हुआ था निधन
  • छठ पूजा पर गूंजे शारदा सिन्हा के गाने

बता दें बिहार की स्वर कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का आज गुरुवार 7 नवंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पटना स्थित गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शारदा सिन्हा के परिजनों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे और उनके प्रशंसक मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान लोग ‘शारदा सिन्हा अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा शारदा सिन्हा का नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाते नजर आए।

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

वहीं बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कहा बिहार स्वर कोकिला के रुप में विख्यात शारदा सिन्हा का इस तरह छठ पूजा के बीच हम सब लोगों को छोड़ कर चले जाना गहरा आघात है। आज छठ पूजा के दिन हर तरफ उनके द्वारा गाए गीत ही सुनने को मिल रहे हैं। चौबे ने कहा उन्हें मां शारदा का आशीर्वाद था। शारदा जी के कंठ में मां सरस्वती का वास था। उन्होंने लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाई और इस दिशा में काम किया। उनका निधन बिहार ही नहीं सहित देश भर के लिए अपूरणीय क्षति के समान है।

72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर लोक गायिका और बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। बुधवार 6 नवंबर को उनकी पार्थिव देह दिल्ली से पटना पहुंची थी। बता दें शारदा सिन्हा का स्वास्थ्य पिछले महीने बिगड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके पति का हाल ही में निधन हुआ था।

संगीत की दुनिया में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए शारदा सिन्हा को पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए शारदा सिन्हा जानी जाती थीं। विवाह गीत और छठ गीत उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। जन्म 1 अक्टूबर 1952 को सुपौल जिले के हुलास गांव में जन्मीं शारदा सिन्हा के पिता सुखदेव ठाकुर शिक्षा विभाग में अधिकारी हुआ करते थे। जिनसे उन्होंने शिक्षा ही नहीं कला के प्रति सम्मान भी सीखा। प्रारंभिक शिक्षा हुलास में पूर्ण करने के बाद उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपना कदम रखा। साल 1974 में उन्होंने पहला भोजपुरी गीत गाया। इसके बाद कभी पीछे मुडकर नहीं देखा।

Tags: # Patna Gulbi Ghat#Bihar Swar Kokila merged into Panchatattva funeral of #Sharda Sinha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version