जानें नीतीश कैबिनेट से दिलीप जायसवाल ने क्यों दिया इस्तीफा…शाम 4 बजे होगा बिहार कैबिनेट का विस्तार…जानें कौन-कौन बनेगा मंत्री?

BJP MLA will become minister in Bihar Nitish cabinet expansion

बिहार की नी​तीश कैबिनेट में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़ने वाली है। नीतीश कैबिनेट की विस्तार अब से कुछ ही घंटों बाद होने वाला है। इससे पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री दिलीप जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट को अलविदा कह दिया है। दरअसल बीजेपी में एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत के तहत मंत्री पद से दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया है। बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे अब सिर्फ बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहेंगे।

बता दें बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज बुधवार 26 फरवरी की शाम 4 बजे किया जाने वाला है। इस बार कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के कोटे से आधा दर्जन विधायक मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार कैबिनेट से मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वे बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के प्रति धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्हें बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष जितना बड़ा पद दिया गया है। यह संगठन में बहुत ही जिम्मेदारी वाला बड़ा पद है।

जायसवाल ने कहा कि वे अब तक बिहार सरकार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री के साथ-साथ बिहार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की भूमिका दोनों साथ-साथ निभा रहे थे। ऐसे में दोनों जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने में उन्हें थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत उन्होंने नीतीश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

BJP ने CM को सौंपी विधायकों की सूची

बता दें बिहार कैबिनेट विस्तार के लिए बीजेपी कोटे से आधा दर्जन विधायकों की अंतिम सूची लिस्ट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दी गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुबह ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने जा पहुंचे थे। संगठन से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम फाइनल कर लिये गये हैं। आज बुधवार की शाम चार बजे बिहार की नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से भी समय ले लिया गया है।

ये विधायक बनेंगे मंत्री

नीतीश कैबिनेट विस्तार के दौरान जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। उसमें राजू सिंह, संजय सरावगी, अवधेश पटेल और जीवेश मिश्रा या अनिल शर्मा, तार किशोर प्रसाद या पवन जायसवाल के नाम शामिल हैं। संगठन से मिली जानकारी के अनुसार शाम को चार बजे राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा।

Exit mobile version