पटना में नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण समारोह का माहौल बिल्कुल जश्न जैसा दिखाई दिया। गांधी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, कई जगह वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ने से ट्रैफिक भी धीमा रहा। मैदान के अलग-अलग गेटों पर लंबी कतारें लगी रहीं। इसी बीच शहर भर में लगे एनडीए के पोस्टर भी चर्चा का बड़ा कारण बने। खासतौर पर एक पोस्टर ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसमें चिराग पासवान की तस्वीर के साथ एक ‘शेर’ का फोटो लगाया गया है। पोस्टर में चिराग को “बिहार का शेर” बताया गया है। इसके साथ ही एलजेपी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती और स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर भी मौजूद है। पोस्टर के नीचे युवा लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय का नाम बतौर निदेशक छपा है। गांधी मैदान जाने वाले मार्गों पर एनडीए के कई अन्य पोस्टर भी लगे हैं। एक बड़े पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लिखा है—“अब बनेगा विकसित बिहार।” इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य दिग्गज नेताओं के पोस्टर भी शहर में नजर आ रहे हैं। पटना का पूरा माहौल शपथ ग्रहण के रंग में रंगा दिख रहा है।
Bihar News: पटना में चिराग पासवान के ‘शेर’ वाले पोस्टर की चर्चा तेज
-
By DigitalDesk
- Categories: पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
- Tags: #NitishKumarOath #ChiragPaswan #BiharKaSher #Patna #NDA #BiharPolitics #GandhiMaidan #LJP #NarendraModi #AmitShah
Related Content
एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो
By
DigitalDesk
November 5, 2026
बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!
By
DigitalDesk
November 5, 2026
ढाका में बांग्लादेश-चीन पार्टी एवं राज्य शासन अनुसंधान केंद्र की स्थापना
By
DigitalDesk
November 5, 2026