Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत गर्म, मांझी ने भरी हुंकार …’एक रोटी से पेट नहीं भरेगा इस बार’ ..!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 6, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले ही सियासत गरमा गई है। जिससे लगता है सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नीतीश सरकार को समर्थन दे रहे एचएएम प्रमुख जीतनराम मांझी लगातार अपनी मांग पर अड़े हैं।

  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर संरक्षक हैं मांझी
  • मांझी की मांग उनकी पार्टी को मिले दो मंत्री पद
  • विभाग को लेकर भी मांझी ने जताई नाराजगी
  • कहा- हम गरीबों के बीच करते हैं काम
  • ‘बना सकते हैं सड़क और पुल’
  • ‘हमें परंपरागत विभाग ही क्यों दिया जाता है’

बिहार में नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार कैबिनेट में दो मंत्री पदों की मांग कर दी है। जिससे राज्य की नीतीश कुमार सरकार में ताजा तनाव बढ़ गया। मांझी ने बीजेपी और एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने महागठबंधन की ओर से मिले मुख्यमंत्री पद के प्रस्ताव को दरकिनार करने के बाद एनडीए के साथ रहने का फैसला किया है। बता दें जीतनराम मांझी जिनकी पार्टी पिछले साल जून में महागठबंधन छोड़ने के बाद एनडीए का हिस्सा बनी थी। जब उन्हें अपने संगठन को जेडीयू में विलय करने के लिए कहा गया था। उन्होंने दो मंत्री पदों की मांग की थी। अब भी मांझी नीतीश सरकार में दो मंत्री पद दिए जाने की मांग पर अडे़ हैं। अब उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जाने की हुंकार भरी है। मांझी नीतीश कुमार से नाराज हैं। बदलते सियासी समीकरण को देखते हुए जीतनराम मांझी का भी मिजाज बदल रहा है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

दो मंत्री पद दिए जाने का किया था वादा

माझी ने कहा एक रोटी से उनका पेट नहीं भरता, इसलिए उन्होंने दो रोटी मांगी है। उनका इशारा मंत्री पद की ओर था। जीतनराम मांझी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा एक मंत्री पद से आखिर क्या होगा। मांझी का कहना है कि उनकी पार्टी को सरकार में दो मंत्री पद दिए जाने का वादा किया गया था। उसे पूरा किया जाए। अभी सिर्फ मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है। वहीं विभाग को लेकर भी मांझी ने नाराजगी जताई और कहा हमे एक परंपरागत ही विभाग दिया जाता है। जबकि हम देहात में रहने वाले हैं गरीबों के बीच रहने वाले हैं। हम मकान बनाना भी जानते हैं। हम सड़क बनाना भी जानते हैं। हम पुल बनाना भी जानते हैं। गरीबों को पानी पिलाना भी जानते हैं। ये सभी विभाग ऐसे हैं जो गरीबों से जुड़े हैं।

पिछली बार भी मिला इस बार भी वहीं संतोष को विभाग

बता दें कि पिछले दिनों 28 जनवरी को बिहार में तख्तापलट हुआ था। नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़ते हुए एनडीए से मिलकर सरकार बनाई थी। नीतीश कुमार ने 9वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बनाए। पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। जबकि जतीनराम मांझी की पार्टी के कोटे से उनके बेटे संतोष सुमन ही मंत्री बनाया था। वहीं विभागों के बंटवारे मे भी संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रविधिकी , अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग दिया गया। दरअसल इससे पहले जब संतोष महागठबंधन की सरकार में मंत्री हुआ थे। तब भी उनके पास एससी एसटी कल्याण विभाग था। इसके अलावा जीतन राम जब बिहार सरकार में मंत्री हुआ करते थे तब उनके पास भी इसी मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

Post Views: 221
Tags: #Bihar NDA Government#Hindustani Awam Morcha Secular Patron#Jitan Ram Manjhi Former CMCM Nitish Kumar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version