बिहार नगर निकाय चुनाव में भारी उलटफेरः श्रम मंत्री सुरेंद्र राम की मां, सांसद अजय निषाद की पत्नी हारीं

वोटों की गिनती जारी, कई वार्डों के रिजल्ट आए

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार निकाय चुनाव के नतीजे सामनेआने लगे हैं और कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। एक और छपरा में नीतीश सरकार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम की मां चुनाव हार गई हैं, तो दूसरी ओर मुजफ्फरपुर में बीजेपी सांसद की पत्नी को करारी मात मिली है। 156 शहरों में 21787 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है।

36 जिला मुख्यालयों और पटना में अनुमंडल स्तर पर 9 काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती हो रही है। पहले चरण में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद के 21787 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा।

कटिहार, गोपालगंज, किशनगंज, बांका, सीवान समेत अन्य जिलों में कई वार्डों के रिजल्ट जारी हो गए हैं। छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड 7 का परिणाम कुछ खास है। यहां बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां चुनाव मैदान में थी, जिन्हें हार मिली। कलावती देवी को मुनेश्वर कुमार ने हराया है। मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा देवी हाजीपुर से वार्ड पार्षद का चुनाव हार गई हैं।

न्यूज 18 पर निकाय चुनाव की विस्तार से खबर हैः

https://hindi.news18.com/news/bihar/patna-bihar-nagar-nikay-election-result-2022-bihar-nagar-nikay-chunav-parinam-live-5081653.html

Exit mobile version