Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार लोकसभा चुनाव… : इन दो सीटों पर सबकी नजर.. यहां होगा लालू यादव और रामविलास पासवान की सियासी विरासत का फैसला…!

Bihar Lok Sabha Elections Five Seats Saran Rohini Acharya Lalu Yadav Hajipur Chirag Paswan Ramvilas Paswan

DigitalDesk by DigitalDesk
May 18, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Bihar Lok Sabha Elections Five Seats Saran Rohini Acharya Lalu Yadav Hajipur Chirag Paswan Ramvilas Paswan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों की नजर की नजर एक-एक सीट पर है। इन सीटों में बिहार की वे पांच सीट भी शामिल हैं। जिन पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। यहां बिहार में इस पांचवें चरण के मतदान में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान की सियासी विरासत पर मोहर लगेगी। वैसे तो बिहार की पांच सीट हाजीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण और मुजफ्फरपुर में वोटिंग होगी, लेकिन सबसे अधिक चर्चा में सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट है। जहां लालू प्रसाद यादव और स्वर्गीय रामविलास पासवान की सियासी विरासत का फैसला होगा। यानी पांचवें चरण में लालू और रामविलास की सियासी विरासत पर मोहर लगेगी। रोहिणी आचार्य और चिराग पासवान की ताकत की परीक्षा इस चरण में होगी।

  • पांचवे चरण में 5 सीटों पर वोटिंग
  • 20 मई को पांचवे चरण की वोटिंग
  • हाजीपुर से चिराग पासवान लड़ रहे चुनाव
  • रामविलास पासवान के बेटे हैं चिराग
    सारण से मैदान में लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

बता दे पांचवें चरण में हाजीपुर और सारण लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। राज्य की सियासत के लिए इन दोनों सीटों पर सभी की नजर है। क्योंकि यहां पर लालू और रामविलास पासवान की सियासी विरासत मतदाता किसे सौंपेंगे। इसका फैसला होगा। हाजीपुर लोकसभा सीट से जहां रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान चुनाव मैदान में उतरे हैं तो सारण लोकसभा सीट से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने लिए वोट मांग रहीं हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पांचवां चरण, पांच सीट,नजर सारण और हाजीपुर पर टिकी

पांचवें चरण में वैसे तो बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन लोगों की नजर हाजीपुर और सारण लोकसभा सीट पर है। जहां मतदाता बिहार की सियासत के दो दिग्गज राष्ट्रीय जनता दल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा के संस्थापक रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान की विरासत का फैसला करेंगे। पांचवें चरण में लालू प्रसाद यादव के परिवार की परंपरागत सीट सारन से उनकी विरासत को संभालने के लिए विपक्षी दल के महागठबंधन ने उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को चुनावी जंग में उतारा है उधर एनडीए ने भी हाजीपुर लोकसभा सीट से लोग जल शक्ति पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को साझा प्रत्याशी बनाया है।

रामविलास की कर्मभूमि रहा है हाजीपुर

हाजीपुर बात करें तो यह क्षेत्र रामविलास पासवान की कर्मभूमि रहा है। यहां से रामविलास पासवान रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंच चुके हैं। एक बार तो उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज हो चुका है। इस सीट पर सामाजिक आधार हो या वोट बैंक की सियासत। देश के मुद्दे हो या राज्य के स्थानीय मुद्दे। मतदाताओं ने अधिकांश बार रामविलास पासवान को ही अपना सा समर्थन दिया है।

हाजीपुर की सियासत में चार दशक तक वर्चस्व का यह रखने वाले पूर्व के केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस यहां पिछली बार 2019 में चुनाव जीते थे। इसके बाद से ही पशुपति कुमार पारस रामविलास पासवान की सियासी विरासत का उत्तराधिकारी मान रहे थे लेकिन इस चुनाव में परिस्थितियों बदल गईं। अब रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान अपनी पुरानी लोकसभा सीट जमुई को छोड़कर पिता की हाजीपुर लोकसभा सीट से ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। उनका मुकाबला आरजेडी के शिवचंद्र राम से है। माना जा रहा है कि हाजीपुर लोकसभा सीट के चुनाव का परिणाम न केवल गठबंधन में विजय सीटों की संख्या में वृद्धि करेगा बल्कि यहां यह भी तय होगा कि पासवान की सियासी विरासत कौन संभालेगा।

सारण से लालू यादव को मिली चार बार जीत

बिहार की सारण सीट से लालू प्रसाद यादव चार बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार साल 1977 में लालू ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साल 1989 और 2004 के बाद 2009 के चुनाव में भी लालू प्रसाद यादव ने सारण सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि लालू प्रसाद यादव को यहां से चुनावी हार का भी सामना करना पड़ा। बता दें सारण सीट का नाम पहले छपरा था। ऐसे मेें माना जा रहा है कि इस बार 2024 में लालू प्रसाद याद वकी सियासी विरासत को संभालने के लिए चुनाव के मैदान में उतरीं उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को इस सीट से जीत दज करना होगी। सारण सीट केवल लालू यादव के लिए ही नहीं बल्कि पूरी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गयी है। हालांकि रोहिणी के लिये चुनावी राह बहुत ज्यादा आसान नहीं है। क्योंकि इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। रुडी भी सारण सीट से चुनाव मेंं जीत का चौका लगा चुके हैं।

सारण में चुनाव परिणाम लालू प्रसाद यादव की प्रतिष्ठा की परीक्षा के रूप में देखे जा रहे हैं तो वही हाजीपुर में भी चिराग पासवान की ताकत का इम्तिहान यह चुनाव माना जा रहा है। बहरहाल सारण और हाजीपुर इन दोनों लोकसभा सीटों पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होगा। जबकि चुनाव में डाले गए वोटो की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को परिणाम सामने आएंगे और साबित हो जाएगा की लालू और पासवान की सियासी विरासत मतदाताओं ने किसे सौंपी है।

Post Views: 330
Tags: #Bihar Lok Sabha Elections#Five Seats#Hajipur Chirag Paswan#Ramvilas Paswan#Saran Rohini AcharyaLalu Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version