Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार की पांच सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 45.33 प्रतिशत मतदान…सारण में बीजेपी-आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प…दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Bihar Lok Sabha election 5th phase voting continues candidate BJP RJD workers clash
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 20 मई को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जिसमें बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर भी मतदाताओं की कतार लगी हुई है। बिहार की पांचों सीटों पर दोपहर तीन बजे तक यहां 45.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

  • बिहार — 5 सीटों पर मतदान जारी
  • मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी
  • सारण और हाजीपुर में 95.11 लाख से अधिक मतदाता
  • दोपहर तीन बज तक 45.33 प्रतिशत ने मतदान
  • सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ था मतदान
  • सारण सीट पर बीजेपी आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बिहार में राज्य की स्वीप आईकॉन और प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी आज सोमवार 20 मई को पहली बार मतदान किया। मैथिली ने मतदाताओं से अपने-अपने घरों से निकल कर वोट करने की अपील भी की। बता दें बिहार मेंं चार चरण के चुनाव में लोकसभा की 19 सीटों पर मतदान हो चुका है। आज पांचवे चरण में पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है। जिनमें सारण और हाजीपुर के साथ मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लंबी लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं सारण लोकसभा सीट पर आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झडप के भी समाचार मिले हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बिहार में इस पांचवे चरण के चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल बिहार के चर्चित और दिग्गज नेता इस चरण में चुनाव मैदान में हैं। पांचवे चरण में इंडिया और एनडीए दोनों ही गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जहां लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर किस्मत इस चरण में कैद होगी तो वहीं सारण में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है। रोहिणी को टक्कर देने के लिए बीजेपी की ओर लगातार तीन बार से सांसद रहने और लालू प्रसाद यादव को चुनाव में शिकस्त देने वाले राजीव प्रताप रूढ़ि मैदान में हैं।

5 सीट… 80 प्रत्याशी, 6 महिला प्रत्याशी

इन पांच सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें से छह महिला प्रत्याशी भी हैं। जबकि 74 पुरुष प्रत्याशी इस चुनाव के मैदान में है। वहीं 35 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। जबकि 15 प्रत्याशी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के चुनाव निशान पर मैदान में है। सबसे अधिक प्रत्याशी मुजफ्फरपुर में है, यहां 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं तो सबसे कम 12 प्रत्याशी मधुबनी सीट पर है। उधर सारण और हाजीपुर के साथ सीतामढ़ी में भी 14 प्रत्याशी हैं।

Post Views: 188
Tags: #5th phase voting continues#Bihar Lok Sabha election#BJP RJD workers clashCandidate
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version